मेनु

खमीर का सार ( Yeast Marmite ) Glossary | Recipes with खमीर का सार ( Yeast Marmite ) | Tarladalal.com

Viewed: 4641 times

वर्णन

खमीर का सार गहरे भुरे रंग का नमकीन स्प्रेड होता है जिसे खमीर से बनाया जाता है; यह मद्यकरण उत्पादक का बनने वाला पदार्थ है। इसका बहुत ही तेज़ और हलका नमकीन स्वाद होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह पसंद आने वाले या बिलकुल पसंद ना आने वाला खाना है। यह छोटे (2 से 5 इन्च) आकार के बल्ब जैसे काँच की बोतल में मिलता है, जिनका ढ़क्कन विशिष्ट पीले रंग का होता है। सार खमीर के एक्सट्रॉक्ट, नमक, वेजिटेबल सार, विटामीन, नायासिन, मसाले और विटामीन बी1, बी2, फोलिक एसिड और बी 12 से बनाया जाता है।

चुनने का सुझाव

• यह विश्व के विभिन्न भाग में अलग-अलग उत्पादक द्वारा बनाया जाता है, और अकसर इसे बनाने की विधी अलग होती है। इसलिए विभिन्न विकल्प में से चुनने से पहले, सामग्री की सूची अच्छी तरह पढ़ लें।

रसोई में उपयोग

• इसका सबसे ज़्यादा प्रयोग टोस्ट या सेन्डविच में लगाकर किया जाता है।

• इसका स्वाद तेज़ होने के कारण, इसे अकसर पतला लगाया जाता है; इसका प्रयोग जैम की तरह ना करें।

• कुछ लोगों को इसकी आदत लग सकती है, उसी प्रकार के अनुभव के लिए, आप जितना ज़्यादा खायेंगे, इसे उतना ही मोटा फैलाना पड़ेगा।

• गरमा गरम क्रम्पेट्स या क्रैकस् के लिए यह एक स्वादिष्ट स्प्रेड है।

• कच्चे स्पैघटी को सार में डुबोकर खायें; यह बेहद स्वादिष्ट लगता है!

• सार के एक चम्मच को सूप, कैसरोल या लगभग किसी भी नमकीन खाने में मिलाया जा सकता है जो एक बेहतरीन स्वाद प्रदान करता है।

संग्रह करने के तरीके

• सार को सामान्य तापमान पर रखना चाहिए, डब्बा खोलने के बाद भी।

• बड़े डब्बों को महीनों तक, या साल भर तक भी, खराब हुए बिना, रखा जा सकता है।

• फिर भी, पुराने सार कड़क हो सकता है और फैलाने योग्य नहीं रहता।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ