मेनु

व्होल विट ब्रेड स्टीकस् ( Whole Wheat Bread Sticks ) Glossary | Recipes with व्होल विट ब्रेड स्टीकस् ( Whole Wheat Bread Sticks ) | Tarladalal.com

Viewed: 4280 times

वर्णन

व्होल वीट ब्रेड स्टिक पैंसिल के आकार के ब्रेड के स्टिक होती है, जिन्हें रोल कर करारा होने तक बेक किया जाता है और थोड़ा नमक मिलाया जाता है। यहाँ मैदा को गेहूँ के आटे से बदला गया है, जो इन ब्रेड स्टिक को और भी करारापन और रेशांक प्रदान करता है। आजकल, यह गेहूं से बने ब्रेड सटिक विभिन्न आकार मे मिलते हैं, जैसे बहुत ही करारे जिन्हें रेस्ट्रान्ट में खाने के साथ परोसा जाता है, साथ ही बड़े विकल्प जिन्हें स्पॅघटी या डिप के साथ परोसा जाता है। आम आकार के अलावा, आधुनिक विकल्प विभिन्न प्रकार के आटे से बनाये जाता हैं और विभिन्न प्रकार के मसालों से बनाये जाते हैं। इसके साथ, आजकल इसके करारे उपरी परत में थोड़े ज़्यादा मसाले मिलाये जा सकते हैं, या क्रस्ट पर तिल छिड़कर बेक किया जा सकता है। जहाँ गेहूँ से बने ब्रेड स्टिक बनाने में आसान होते हैं, बहुत से लोग इन्हें बाहार से खरीदते हैं। बहुत से बेक करने वाले इसे रोज़ ताज़ा बेक करते हैं, वहीं किराने की दुकानों में यह बहुत से ब्रेन्ड नाम में मिलते हैं।

चुनने का सुझाव

बाज़ार से खरीदते समय, ब्रेड के ताज़गी की जांच उनके समापन के दिनांक और पैकेट के सील की जांच कर देखें।

रसोई में उपयोग

• व्होल वीट ब्रेड स्टिक का प्रयोग नाशते की तरह किया जा सकता है। इन्हें अकसर सुबह के नाशते में ब्रेड बस्केट, जिनमे डिनर रोल आदि भी होते हैं, के साथ परोसा जाता है।

• व्होल वीट ब्रेड स्टिक में हर्ब्स्, चीज़, टमॅटो प्यूरी, लहसुन आदि का स्वाद भी डाला जा सकता है। ऐसा करने पर यह सूप के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।

• इन्हें प्रोस्क्यूटो जैसी सामग्री के साथ मिलाकर क्लासिक स्टार्टर बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

संग्रह करने के तरीके

ब्रेड स्टिक को हवा बंद डब्बे में रखकर नमी और उमस से दूर रखें। इनका प्रयोग हफते भर के अंदर कर लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विषयक

चूंकी यहाँ मैदा को गेहूँ के आटे से बदला गया है, यह ब्रेड स्टिक रेशांक और कार्बोहाईड्रेट के अच्छे स्रोत होते है।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ