मेनु

राई का कुरीया, राई कुरीया क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी |

Viewed: 28362 times

अन्य नाम

राई कुरीया, राई ना कुरीया

राई का कुरीया, राई कुरीया, राई ना कुरीया क्या है?

राई का कुरीया उन सरसों के बीज को कहते हैं, जिन्हें खास तकनीक से बीच से आधा किया जाता है। सबसे पहले, सरसों के बीज के छिल्के को निकालकर फेंक दिया जाता है। छिल्के निकले हुए बीज को दरदरा पीसा जाता है। इन पीसे हुए सरसों के बीज को अकसर राई ना कुरीया या राई का कुरीया कहा जाता है। भारतीय अचार में प्रयोग होने वाली यह आम सामग्री है।

राई का कुरीया, राई कुरीया, राई ना कुरीया चुनने का सुझाव (suggestions to choose split mustard seeds, rai na kuria, rai kuria)

• राई का कुरीया बाज़ार में आसानी से मिलती है।

• आप इन्हें खल-बत्ते या मिक्सर में पीसकर घर पर भी बना सकते हैं। लेकिन घर पर बने राई का कुरीया का रंग बाज़ार में मिलने वाले राई का कुरीया से अलग हो सकता है, क्योंकि इसके रंग और संग्रह करने के लिए, बाज़ार में मिलने वाले राई का कुरीया में हल्दी मिलाई जाती है।

राई का कुरीया, राई कुरीया, राई ना कुरीया के उपयोग रसोई में (uses of split mustard seeds, rai na kuria, rai kuria in cooking)

• राई का कुरीया का प्रयोग भारतीय अचार में उन्हें संग्रह करने के लिए और स्वाद प्रदान करने के लिए मिलाया जाता है।

• पत्तागोभी जैसी सब्ज़ी को उबलाते या अचार बनाते समय, उसमें राई का कुरीया छिड़की जा सकती है।

• यह दही और धनिया या पार्सले के पत्तों के साथ बेहतरीन तरह से जजता है।

राई का कुरीया, राई कुरीया, राई ना कुरीया संग्रह करने के तरीके 

• राई का कुरीया को एक एयरटाइट कंटेनर में ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें। यह छह महीने तक रहता है।
• आप इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इन्हें रेफ्रिजरेटर में भी स्टोर कर सकते हैं।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ