मेनु

पॅपरीका चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + पॅपरीका चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Paprika Cheese in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 1975 times

वर्णन

जब सादे चीज़ में हर्ब और मसाले मिलाये जाते हैं, उनका स्वाद बदल जाता है। ऐसा ही पैप्रिका के साथ है, जो एक मसाला है। पैप्रिका चीज़ को बाज़ार से लाया जा सकता है या घर पर भी बनाया जा सकता है। पनीर को छन्नी में रखकर लकड़ी के चम्मच का प्रयोग कर, एक बाउल में छानकर निकाल लें। लकड़ी के चम्मच का प्रयोग कर, दुसरे बाउल में मक्ख़न को किनारे की ओर मसलते हुए, अच्छी तरह फेंट लें। इसमें पनीर, पैप्रिका, काली मिर्च, नमक, शाह ज़ीरा, सरसों, कैपर्स,प्याज़ और सॉर क्रीम डालकर फैट लें। लकड़ी के चम्मच या इलेक्ट्रिक बीटर का प्रयोग कर, मुलायम पेस्ट बनने तक फेंटते रहें। इस मुलायम पेस्ट को पैप्रिका चीज़ कहते हैं। पैप्रिका चीज़ को सेन्डविच में लगाया जा सकता है या इसका प्रयोग क्रैप्स् में भरने के लिए या पिज़्जा के उपर डालने के लिए किया जा सकता है। पैप्रिका मिलाने से सादे फीके स्वाद वाले चीज़ को एक तीखा मिर्च वाला स्वाद प्रदान होता है।

चुनने का सुझाव

• पैप्रिका चीज़ को कभी-कभी ब्लॉक या स्प्रै कॅन में भी बेचा जाता है, लेकिन अकसर यह स्लाईस कर पैक कर मिलता है, कभी-कभी प्लास्टिक रैपर के साथ या बीच-बीच में वैक्स् पेपर रखकर अलग रखा जाता है।

• पैप्रिका चीज़ ना बहुत ज़्यादा दरदरा होना चाहिए ना सूखा और इसका रंग समान होना चाहिए।

• समापन के दिनांक की जांच कर लें और किसी भी प्रकार का रंग में बदलाव या फफूंदी दाग की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• अपने आप में नाश्ते में खने के लिए या क्रैकर के साथ खाने के लिए यह एक मशहुर चीज़ है।

• यह खासतौर पर सूप और सॉस जैसे पिघले हुए व्यंजन में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

• कुछ व्यंजन जिनमें पैप्रिका चीज़ चीज़ का प्रयोग किया जाता है, वह है मैश्ड पटॅटोस्, शेफर्डस् पाई, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि।

• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस् के साथ टोस्टड गेहूं से बनी ब्रेड के बीच पैप्रिका चीज़ बेहद अच्छा लगता है।

• पैप्रिका चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, औ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।

• स्वादभरे चीज़ बॉल्स् और पौपर्स पार्टीयों के लिए मशहुर पसंदिदा है।

• सेब, नाशपती और तरबूज़ जैसे फल के साथ चीज़ बेहद अच्छा लगता है।

• नाश्ते के रुप में इसे सादा या डेजॅर्ट के रुप में इसे फल या सब्ज़ीयों के साथ परोसें।

संग्रह करने के तरीके

• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।

• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।

स्वास्थ्य विषयक

• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, पैप्रोका चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्।

• साथ ही, पैप्रिका चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।

• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 


कसा हुआ पॅपरीका चीज़़

कसे हुए चीजड के लिए, चीज़ के टुकड़े को हाथ किसनी से कसना पड़ता है। यह कसा हुआ चीज़ छुने में मुलायम होता है और इसका प्रयोग ओ-ग्रेटिन या कैसेरोल जैसे बेक्ड व्यंजन में किया जाता है।

बारीक लंबा कटा हुआ पैप्रिका चीज़़

चीज़ को श्रेडर में डालकर, अपनी ऊँगलीयों से पतले स्लाईस में अलग-अलग कर लें। इसके अलावा, आप बाज़ार से भी पैक किया हुआ बारीक लंबा कटा हुआ पैप्रिका चीज़ खरीद सकते हैं।

कटा हुआ पैप्रिका चीज़़

चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। इसे व्यंजन अनुसार बारीक, टेड़े-मेड़े या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।

पैप्रिका चीज़़ की पट्टिया

चीज़ के टुकड़े को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों मे काट लें।

स्लाईस्ड पैप्रिका चीज़़

आप चीज़ को स्लाईसर में डाल सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग, व्यंजन अनुसार पतले या मोटे स्लाईस में काट सकते हैं।

पैप्रिका चीज़़ के टुकड़े

चीज़ के टुकड़ो को तेड़ रखकर स्लाईस काट लें। चीज़ के स्लाईसस् को एक के उपर रखकर लंबे स्लाईसस् बना लें (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस, बड़े टुकड़ो के लिए 1" स्लाईस)। 1/2 या 1" के तिरछे आकार में काटकर टुकड़े बना लें।

More recipes with this ingredient...

पॅपरीका चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + पॅपरीका चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Paprika Cheese in Hindi) Tarladalal.com (0 recipes), कसा हुआ पॅपरीका चीज़़ (0 recipes) , बारीक लंबा कटा हुआ पैप्रिका चीज़़ (0 recipes) , कटा हुआ पैप्रिका चीज़़ (0 recipes) , पैप्रिका चीज़़ की पट्टिया (0 recipes) , स्लाईस्ड पैप्रिका चीज़़ (0 recipes) , पैप्रिका चीज़़ के टुकड़े (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ