मेनु

ब्रेड बन ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + ब्रेड बन की रेसिपी(Glossary & Recipes with Bread Buns in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 5245 times

ब्रेड बन क्या है?

ब्रेड बन वास्तविक रुप से छोटे, गोल आकार के ब्रेड होते हैं, जिन्हें किसी भी सामग्री के मेल के साथ बनाया जा सकता है। इनका नीचे का भाग गुंबज आकार का चपटा होता है और कुंबज पर हलके भुरे रंग की परत होती है। आम तौर पर बनी ब्रेड की तुलना में, ज़रुरी नहीं है कि ब्रेड बन मीठे हो। यज नमकीन भौ हो सकते हैं और सादे या भरवां मिश्रण के साथ बेक किये जा सकते हैं। नमकीन ब्रेड बन को अकसर सूप के साथ परोसा जाता है।

बन बनाते समय प्रयोग होने वाली आम सामग्री है आटा, अंडे (ऐच्छिक), मक्ख़न या वसा, खमीर। आटे में खमीर लाकर इसके छोटे बॉल बनाये जाते हैं और एग वॉश या मिल्क वॉश लगाकर बेक किया जाता है। यह बन लंबे या पतले हो सकते हैं, छोटे या गोल या बहुत से आकार के हो सकते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के मसालों से, अलग-अलग स्वाद डाले जा सकते हैं। फ्रूट बन, सिनामन बन आदि सबी के बीच मशहुर है।

जहाँ अकसर बन को बेक किया जाता है, चायनीज़ स्टीम्ड बन एक मज़ेदार विकल्प है। यह आटा, शक्कर, ताज़ा खमीर, तिल के तेल और गरम पानी से बनाये जाते हैं। आटे को अलग-अलग क्रैसेन्ट आकार में बनाकर, 30 मिनट तक फूलने के लिए रखकर 10 मिनट तक स्टीम किया जाता है। इन्हें बाद में ओरीयेन्टल व्यंजन जैसे पेकिंग डक, क्रिस्पी डक आदि के साथ परोसा जाता है।

ब्रेड बन चुनने का सुझाव (suggestions to choose bread buns)

• खरीदने से पहले, इस बात का ध्यान रखें कि ब्रेड ताज़ी हो; जिसका अनुमान आप ब्रेड बन के क्रस्ट या खुशबु से लगा सकते हैं।

• साथ ही, उत्पादन, समापन और पैक करने के दिनांक की जांच कर लें।

ब्रेड बन के उपयोग रसोई में (uses of bread buns in cooking)

• टुटी-फ्रूटी के स्वाद वाले मीठे ब्रेड बन को अकसर बच्चों के नाश्ते के रुप में परोसा जाता है।

• ब्रेड बन, चाहे नमकीन हो या मीठी, पर मक्ख़न लगाकर सुबह के नाश्ते में परोसा जा सकता है।

• नमकीन ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर, मिनी बर्गर का बेस बनाया जा सकता है।

• आप ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर, फ्रेश क्रीम या मक्ख़न लगाकर, अपना पसंदिदा जैम लगाकर, मशहुर बन-बटर-जैम बना सकते हैं।

ब्रेड बन संग्रह करने के तरीके 

• बन को ताज़ा खाना बेहतर होता है।

• फिर भी, आप बचे हुए बन को प्लास्टिक फिल्म में लपेटकर, ब्रेड बॉक्स् में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं। जितनी जल्दी हो सके इसका प्रयोग कर लें।


सेसमे ब्रेड बन्स्

सेसमे ब्रेड बन, एक इटॅलियन खाना हे, जो नमकीन बन का एक मशहुर विकल्प है जिसकी खुशबु टोस्ट की हुई तिल जैसी होती है। इन करारे बन का आकार गुंबज जैसा होता है और नीचे का भाग चपटा होता है। गुंबज पर हलके भुरे रंग का क्रस्ट होता है। सेसमे ब्रेड बन बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री है आटा, शक्कर, अंडे, मक्ख़न या वसा, काले या सफेद तिल और खमीर। काले या सफेद तिल इन बन को करारापन प्रदान करते हैं और साथ ही अच्छा रुप प्रदान करते हैं।

Related Recipes

ओपन चंकी वैज़ीटेबल सैंडविच

More recipes with this ingredient...

ब्रेड बन ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + ब्रेड बन की रेसिपी(Glossary & Recipes with Bread Buns in Hindi) Tarladalal.com (1 recipes), सेसमे ब्रेड बन्स् (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ