मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी >  वेज कटलेट का संग्रह >  चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी

चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी

Viewed: 16075 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Cheesy Noodle Potato Cutlet - Read in English

Table of Content

चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी | चीज़ नूडल्स आलू कटलेट | चीज़ नूडल्स वेजीटेबल कटलेट | मकई, चीज़ और नूडल्स के साथ भारतीय कटलेट | cheesy noodle potato cutlet in Hindi | with 25 amazing images.

चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी | चीज़ नूडल्स आलू कटलेट | चीज़ नूडल्स वेजीटेबल कटलेट | मकई, चीज़ और नूडल्स के साथ भारतीय कटलेट एक क्रिस्पी, सॉफ्ट और चीज़ी ट्रीट है। चीज़ नूडल्स वेजीटेबल कटलेट बनाना सीखें।

चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी में मीठी मकई, नूडल्स् और चीज़- यह सभी सामग्री बच्चों को बेहद पसंद आती है, चाहे किसी भी रुप में हो।

चीज़ नूडल्स वेजीटेबल कटलेट एक आदर्श पार्टी स्नैक है, जो बच्चों और वयस्कों दोनों को पसंद आता है जिसे स्नैक बॉक्स में भी परोसा जा सकता है। चीज़ नूडल्स आलू कटलेट रेसिपी नियमित कटलेट के लिए एक ट्विस्ट है, क्योंकि यह नूडल्स के साथ बनाया जाता है।

मकई, चीज़ और नूडल्स के साथ भारतीय कटलेट में चीज़ को कद्दूकस किया जाता है और मिश्रण में ही डाला जाता है, कटलेट को सीधे नहीं तला जा सकता है क्योंकि सब कुछ बस अलग हो जाएगा और यहां तक ​​कि आलू भी बांधने में मदद नहीं करेगा। तो हमने कटलेट को आटे के पानी के मिश्रण में डुबोया है, ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट कर तल लिया है। यह प्रक्रिया चीज़ नूडल्स आलू कटलेट को कुरकुरेपन से भर देती है और इसका स्वाद भी बढ़ा देती है।

चीज़ नूडल्स आलू कटलेट को आप घर के बने टमाटर केचप के साथ परोस सकते हैं। यह एक अद्भुत पार्टी स्टार्टर भी बनाता है।

आनंद लें चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी | चीज़ नूडल्स आलू कटलेट | चीज़ नूडल्स वेजीटेबल कटलेट | मकई, चीज़ और नूडल्स के साथ भारतीय कटलेट | cheesy noodle potato cutlet in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Preparation Time

10 Mins

None Time

20 Mins

Total Time

30 Mins

Makes

10 कटलेट

सामग्री

विधि
चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट बनाने के लिए
  1. चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट बनाने के लिए, एक कटोरे में मैदा और ३/४ कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  2. एक गहरी कटोरी में सभी सामग्री को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  3. इस मिश्रण को १० बराबर भाग में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को ७५ मिमी (३") आकार का चपटा, गोल कटलेट बना लें।
  4. प्रत्येक कटलेट को मैदा-पानी के मिश्रण में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें जब तक कि यह सभी पक्षों से समान रूप से लेपित न हो।
  5. कढ़ाही और डीप-फ्राई पैन में तेल गरम करें और एक समय में कुछ चटपटे चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट को तल लें, जब तक वे चारों ओर से सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें।
  6. चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट को टमाटर केचप के साथ तुरंत परोसें।

अगर आपको चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट रेसिपी पसंद है

 

    1. अगर आपको चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट रेसिपी पसंद है, तो फिर इन अन्य कटलेट रेसिपी बनाने की कोशिश करें। कटलेट क्या हैं? उबली हुई सब्जी, दालें और / या सीरियल्स, सुगंधित मसाले और अन्य सुगंधित सामग्री के साथ चपटा करके रोल करें और उसे डीप फ्राई करें या शैलो-फ्राई के लिए तवे पर थोड़ा तेल के साथ पका कर स्वादिष्ट कटलेट बना लें। कटलेट की कुछ रेसिपीज़ देखें, जो हमें पसंद हैं।
चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट बनाने के लिए

 

    1. चीज़ नूडल पोटैटो कटलेट के लिए मैदा-पानी मिश्रण बनाने के लिए, एक कटोरे में मैदा लें।
    2. इसमें ३/४ कप पानी डालें।
    3. व्हिस्क का उपयोग करके अच्छी तरह से मिलाएं, सुनिश्चित करें कि कोई गांठ नहीं रह गई हो।
    4. सबसे पहले, ३ कप पानी उबालें और १ पैकेट इंस्टैंट नूडल्स या अपनी पसंद के किसी भी नूडल्स तोड़ दें। हम इस रेसिपी के लिए हक्का नूडल्स का उपयोग कर रहे हैं। उबलते पानी में थोड़ा नमक और तेल डालें।
    5. तब तक उबालें जब तक नूडल्स पक न जाएं और नरम न हो जाएं। जरूरत से ज्यादा न पकाएं, वरना टेक्सचर लॉस होगा और नूडल्स लम्पी और मसी हो जाएगे।
    6. एक कोलंडर या छलनी का उपयोग करके पानी को छान लें।
    7. ठंडे पानी का उपयोग करके उबले हुए नूडल्स को ताज़ा करें और एक तरफ रख दें।
    8. एक तेज चाकू का उपयोग करके चोपिंग बोर्ड पर नूडल्स काट लें।
    9. प्रोसेस्ड चीज़ के एक ब्लॉक को कद्दूकस कर लें और १/२ कप मापें और एक तरफ रख दें।
    10. अब, एक बड़े कटोरे में प्रोसेस्ड चीज़ डालें।
    11. उबला हुआ और छाना हुआ नूडल्स डालें।
    12. मसले हुए आलू डालें।
    13. आगे, क्रश किये हुए मीठी मकई के दानें डालें। हमने जोड़ने से पहले मकाई को उबाला है। इसके अतिरिक्त, आप उबले हुए मटर, शिमला मिर्च, फण्सी और गाजर भी मिला सकते हैं।
    14. बारीक कटा हुआ हरी प्याज़ का सफेद और हरा भाग डालें। आप चाहें तो धनिया भी डाल सकते हैं।
    15. बारीक कटी हरी मिर्च डालें। सभी सब्जियों को बहुत बारीक काटें ताकि कटलेट टूटे नहीं।
    16. नमक और ताज़ी पिसी काली मिर्च डालें। जैसे की हमने कई मसाले नहीं जोड़े हैं, लेकिन अगर आपको चटपटा कटलेट पसंद हैं, तो भारतीय मसाले जैसे आमचूर पाउडर और मिर्च पाउडर डालें।
    17. सभी सामग्री को मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करके चीज़ी नूडल कटलेट मिश्रण तैयार करें।
    18. चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट मिश्रण को १० बराबर भागों में विभाजित करें।
    19. प्रत्येक भाग के ७५ मिमी (३") आकार के चपटे, गोल कटलेट बना लें।
    20. प्रत्येक नूडल कटलेट को मैदा-पानी के मिश्रण में डुबोएं। 
    21. इसके बाद, ब्रेडक्रंब में चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट को रोल करें जब तक कि यह सभी पक्षों से समान रूप से लेपित न हो। आप उन्हें तैयार कर सकते हैं और तलने तक फ्रिज में रख सकते हैं।
    22. कढ़ाई में तेल गरम करें।
    23. कढ़ाई में कुछ चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट डालें और कटलेट के आकार के आधार पर स्लाइड करें। डीप-फ्राई करें, जब तक कि वे सभी पक्षों से सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। अगर डीप-फ्राई नहीं करना है तो आप नूडल कटलेट को शैलो-फ्राई या पैन-फ्राई भी कर सकते हैं।
    24. चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट को तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें। सभी कटलेट को इसी तरह से तल लें।
    25. टमाटर केचप के साथ चीज़ी नूडल्स पोटैटो कटलेट को | चीज़ी नूडल्स कटलेट | नूडल्स कटलेट | चीज़ी नूडल्स टिक्की | cheesy noodle potato cutlet in hindi |  परोसें।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cutlet
ऊर्जा109 कैलरी
प्रोटीन2.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट11 ग्राम
फाइबर0.5 ग्राम
वसा6.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल4 मिलीग्राम
सोडियम68.7 मिलीग्राम

चीज़ी नूडल कटलेट रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ