मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  पंजाबी रेसिपी | पंजाबी व्यंजन | >  पंजाबी ब्रेकफास्ट रेसिपी | पंजाबी नाश्ते की रेसिपी | >  छाछ रेसिपी | सादा छाछ | सादा भारतीय चास की रेसिपी |

छाछ रेसिपी | सादा छाछ | सादा भारतीय चास की रेसिपी |

Viewed: 146786 times
User 

Tarla Dalal

 08 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
છાશ રેસીપી | સાદી ભારતીય છાશ રેસીપી | છાશ બનાવવાની રીત - ગુજરાતી માં વાંચો (Chaas, Buttermilk Recipe, Salted Chaas Recipe in Gujarati)

Table of Content

छाछ रेसिपी | सादा छाछ | सादा भारतीय चास की रेसिपी | chaas recipe in Hindi | with 12 amazing images.

हममम…छाछ के इस मज़ेदार विकल्प के केवल एक ग्लास से अपने आप को कोई नहीं रोक सकता। इस ताज़े पेय में बहुत से मसालों में से, ज़ीरा पाउडर खास जगह रखता है।

गर्मी के दोपहर में इस छाछ को ठंडा परोसें और अपने परिवार वालों के ऊर्जा की मात्रा को तुरंत बढ़ते देखें। यह देखकर अच्छा लगेगा कि छाछ पाचन में मदद करता है। इसलिए, यह दिना में पीने वाला पेय है।

सादा छाछ को दही , पानी और नमक से बनाया जाता है। हमने इसे भारतीय स्वाद देने के लिए थोड़ा सा जीरा और मसाले मिलाए हैं। मूल रूप से सादे छाछ गुजरात और राजस्थान में बहुत प्रसिद्ध हैं।

सादा छाछ सुपर आसान और बनाने के लिए जल्दी है। आपको बस एक कटोरी में दही लेकर उसे व्हिसक करना। यह सम्मिश्रण पर एक समान मिश्रण प्राप्त करने में मदद करता है।

नीचे दिया गया है छाछ रेसिपी | सादा छाछ | सादा भारतीय छाछ की रेसिपी | chaas recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

छाछ बनाने के लिए

छाछ सजाने के लिए

विधि
छाछ बनाने के लिए
  1. छाछ बनाने के लिए, दही, ज़ीरा पाउडर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, काला नमक और नमक को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला लें।
  2. 4 कप ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। एक तरफ रख दें।
  3. तड़के के लिए, एक छोटे पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।
  4. जब बीज चटकने लगे, हींग डालकर, इस तड़के को छाछ में डाले।
  5. छाछ धनिया से सजाकर ठंडा परोसें।

घर पर तड़के वाली छाछ कैसे बनाये

 

    1. छाछ रेसिपी बनाने के लिए | सादा छाछ | सादा भारतीय छाछ की रेसिपी | एक गहरे कटोरे में २ कप ताजा दही लें और इसे फेंट लें। यह मिश्रण को समतल करके सम्मिश्रण में मदद करता है। हमने छाछ रेसिपी के लिए घर के बने दही का उपयोग किया है। बहुत से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि दूध सेट नहीं होता है या दही खट्टा और चिपचिपा हो जाता है, तो गाढ़ा और मलाईदार ताजा घर का बना दही बनने के लिए आप हमारा वीडियो रेसिपी देखे घर पर दही कैसे बनाये
    2. जीरा पाउडर डालें। पाउडर बनाने से पहले जीरा को हल्का भूनने से स्वाद बढ़ जाता है।
    3. अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
    4. गहरे कटोरे में काला नमक और नमक डालें। यदि आपके पास काला नमक नहीं है तो आप छोड़ सकते हैं।
    5. अच्छी तरह से सब कुछ मिला लें।
    6. ४ कप ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह फेंटें। एक तरफ रख दो। यदि ठंडा पानी नहीं है, तो ठंडा छाछ बनाने के लिए बर्फ के टुकड़े का उपयोग करें। भारत में छाछ  गर्मियों में पीने वाला एक लोकप्रिय शीतल पेय है।
    7. छाछ के तड़के के लिए, एक छोटे पैन में तेल गरम करें। छाछ में तड़का देना एक सदियों पुरानी प्रथा है। यदि आप इसे पसंद नहीं करते हैं तो तड़का ना दें।
    8. तेल गरम होने के बाद जीरा डालें।
    9. जब जीरा चटक ने लगे तभी हींग डालें। छाछ का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के में अदरक, करी पत्ते और सौंफ़ जैसी कुछ अन्य लोकप्रिय सामग्री भी डाली जाती हैं।
    10. तड़के को छाछ के ऊपर डालें। सादा छाछ | सादा भारतीय छाछ की रेसिपी।
    11. अच्छी तरह मिलाएं।
    12. सादे छाछ को धनिया से गार्निश करे के ठंडा परोसें।
छाछ के लिए टिप्स

 

    1. सर्वोत्तम बनावट और स्वाद के लिए हम फुल फैट दही के उपयोग करने की सलाह देते हैं। जानिए घर पर दही बनाने की विधि
    2. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक पूर्ण वसा वाले दही को कम वसा वाले दही से बदल सकते है।
    3. गार्निश के लिए धनिया को कटे हुए पुदीने के पत्तों से बदला जा सकता है।
    4. काला नमक को छास मसाला से बदला जा सकता है जो बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per ग्रामlass
ऊर्जा128 कैलरी
प्रोटीन4.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट5 ग्राम
फाइबर0 ग्राम
वसा7.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल16 मिलीग्राम
सोडियम19 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ