बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | पौष्टिक बाजरा रोटी | Bajra Roti


  द्वारा

5/5 stars  100% LIKED IT    2 REVIEWS ALL GOOD

Added to 162 cookbooks   This recipe has been viewed 70102 times

बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | बाजरा रोटी | bajra roti recipe in hindi | with 16 amazing images.

हालांकि बाजरा रोटी राजस्थान के कुछ ही हिस्सों में कि जाती है, बाजरे की रोटी को संपूर्ण क्षेत्र में पसंद किया जाता है। गाँव में इन मोटे बेले हुए बाजरे की रोटी को कन्डे (गोबर के कंडे) पर पकाया जाता है। यह इन्हें बनाने का पारंपरिक तरीका है क्योंकि यह इन रोटीयों को जला हुआ स्वाद प्रदान करता है।

लेकिन, यह इन बाजरे की रोटी को तवे में पकाया हुआ विकल्प है। राजस्थानी भोजन मे, बाजरे की रोटी को लगभग किसी भी प्रकार की कढ़ी या सब्ज़ी के साथ परोसा जा सकता है। वहाँ के लोगों का मुख्य आहार बाजरे की रोटी, लहसुन की चटनी और प्याज़ का मेल होता है। हालांकि इन्हें बनाना बेहद आसान है, यह बेहद स्वादिष्ट लगते हैं!

नीचे दिया गया है बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | बाजरा रोटी | bajra roti recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Add your private note

बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | पौष्टिक बाजरा रोटी | - Bajra Roti recipe in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     ८ रोटीयाँ के लिये
Show me for रोटीयाँ

सामग्री

बाजरा रोटी बनाने के लिए
२ कप बाजरे का आटा
१/४ कप गेहूं का आटा
नमक स्वादअनुसार
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
सफेद मक्ख़न या घी , चुपड़ने के लिए
विधि
बाजरा रोटी बनाने के लिए

    बाजरा रोटी बनाने के लिए
  1. बाजरा रोटी बनाने के लिए, बाजरे का आटा, गेहू का आटा और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर, लगभग ३/४ कप गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।
  2. आटे को ८ भाग में बाँट लें।
  3. आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर १५० मिमी। (६") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  4. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, रोटी रखकर, कुछ सेकन्ड तक या उपर हल्के दाग पड़ने तक पका लें।
  5. बाजरा रोटी को पलटकर, दुसरी ओर से कुछ और सेकन्ड तक पका लें।
  6. बाजरा रोटी को चिमटे से उठाकर खूली आँच पर डालकर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  7. विधी क्रमांक ३ से ६ को दोहराकर ७ ओर बाजरा रोटी बना लें।
  8. बाजरा रोटी सफेद मक्ख़न या घी लगाकर तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | पौष्टिक बाजरा रोटी | की रेसिपी

बाजरा रोटी के आटे के लिए

  1. बाजरे की रोटी का आटा तैयार करने के लिए एक गहरे कटोरे में बाजरे का आटा डालें। बाजरा का आटा दिल, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है। बाजरे का आटा ग्लूटन-फ्री है और कब्ज से राहत देने में भी मदद करता है।
  2. गेहूं का आटा डालें।
  3. नमक डालें।
  4. लगभग ३/४ कप गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालें। । गुनगुना पानी ग्लूटन-फ्री बाजरे के आटे को बांधने में मदद करता है और आटा लचीला और रोल करना आसान हो ऐसा  बंधता है।
  5. सभी सामग्री को मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें। अगर बाजरे की रोटी का आटा चिपचिपा हो जाता है तो थोड़ा अधिक आटा डालें, अगर आटा सूखा हो जाए तो थोड़ा पानी डालें।
  6. बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | पौष्टिक बाजरा रोटी के आटे को ८ बराबर भागों में बाँट लें।

बाजरा रोटी बनाने के लिए

  1. बाजरे की रोटी बनाने के लिए आटे के एक हिस्से को लेकर गोल बॉल आकार दें। आटा के गोला बिना किसी दरार के चिकना होनी चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी लगाकर फिर से चिकना कर आकार दे सकते हैं। इसे अपनी हथेली के बीच समतल करें और गेहूं के आटे में डुबोएं और अतिरिक्त आटा निकाल दें।
  2. आटा के हिस्से को रोलिंग बोर्ड पर रखें और थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर १५० मिमी। (६") व्यास के गोल आकार में बेल लें। आप पौष्टिक बाजरा रोटी को अपने हाथ से गोल घेरा बनाकर आकार दे सकते हैं।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उसके ऊपर बाजरा रोटी रखें।
  4. इसे कुछ सेकंड तक या उपर हल्के दाग पड़ने तक पका लें।अगर बाजरे की रोटी पर दरारें हो तो ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें और फिर पलटें।
  5. बाजरा रोटी | बाजरे की रोटी | राजस्थानी बाजरे की रोटी | पौष्टिक बाजरा रोटी को कुछ और सेकंड के लिए दूसरी तरफ भी पका लें।
  6. राजस्थानी बाजरे की रोटी को फ्लैट चिमटे से उठाकर खूली आँच पर डालकर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  7. बाजरे की और ७ रोटियाँ बनाने के लिए चरण १ से ६ दोहराएँ।
  8. बाजरे की रोटी को तुरंत सफेद मक्खन या घी के साथ परोसें। यदि यह ठंडा हो जाता है, तो यह बहुत कड़क और सूखा लगेगा।

राजस्थानी बाजरा रोटी के लिए टिप्स

  1. बाजरे की रोटी बनाने के लिए, आटे का एक भाग लें और गोल लोई बना लें। आटे की लोई बिना किसी दरार के चिकनी होनी चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी लगा सकते हैं और फिर आकार दे सकते हैं।
  2. लगभग ३/४ कप गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालें। । गुनगुना पानी ग्लूटन-फ्री बाजरे के आटे को बांधने में मदद करता है और आटा लचीला और रोल करना आसान हो ऐसा  बंधता है।
  3. रम आटा गूंथ लें। अगर बाजरे की रोटी का आटा चिपचिपा हो जाता है तो थोड़ा अधिक आटा डालें, अगर आटा सूखा हो जाए तो थोड़ा पानी डालें।
  4. सफेद मक्खन या घी लगाकर बाजरे की रोटी को तुरंत परोसें। अगर यह ठंडा हो जाता है, तो यह बहुत सख्त और सूखा महसूस करेगा।

मधुमेह, दिल और वजन घटाने के लिए बाजरे की रोटी

  1. मधुमेह, दिल और वजन घटाने के लिए बाजरे की रोटी। बाजरे का आटा खराब कोलेस्ट्रॉल (एल.डी.एल) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एच.डी.एल) के प्रभाव को बढ़ाता है।

बाजरा रोटी

  1. ज्वार रोटी | ज्वार की रोटी | पौष्टिक ज्वार रोटी | jowar roti recipe in hindi | with amazing 12 photos.

    सामग्री ज्वार की रोटी बनाने के लिए
    १ कप ज्वार का आटा
    नमक स्वादअनुसार विधि

    ज्वार रोटी बनाने के लिए
    1. ज्वार रोटी बनाने के लिए एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में ३/४ कप पानी गरम करें, आंच बंद कर दें, ज्वार का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
    2. एक गहरे कटोरे में मिश्रण को डालें और यदि आवश्यक हो तो १ से २ टेबल-स्पून पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंधें।
    3. आटा को ७ बराबर भागों में बाँट लें।
    4. आटे का एक भाग लें, उसे थोड़ा चपटा करें और इसे रोलिंग बोर्ड पर रखें, फिर अपने हाथों से १२५ मिमी । (५ ”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
    5. एक नॉन-स्टिक तवा को मध्यम आंच पर गरम करें और गरम होने पर, ज्वार की रोटी धीरे से रखें।
    6. इसे के उपर हल्के दाग दिखाई दें तब तक पकाएं। ज्वार की रोटी को पलट दें और दुसरी ओर कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
    7. ज्वार की रोटी को चिमटे से उठाकर खूली आँच पर डालकर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
    8. विधी क्रमांक ४ से ७ को दोहराकर ६ ओर ज्वार रोटी बना लें।
    9. ज्वार रोटी को तुरंत परोसें।
       

Also View These Popular Recipes

Related Articles
Recipe Contest

No Contest Announced



View contest archive....
Rate and review this recipe and get 15 days FREE bonus membership!
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews

बाजरा रोटी
5
 on 15 Jul 16 08:02 PM


Kafi ladkiyoko bajra roti banane ka sahi tarika patta nahi hota... wo sabhi ye recipe follow kar sakti hai..
बाजरा रोटी
5
 on 23 Feb 16 01:11 PM


| Hide Replies
Tarla Dalal    Thanks Paramjit. We are delighted you loved the Bajra Roti recipe. Please keep posting your thoughts and feedback. Happy Cooking.
Reply
23 Feb 16 04:02 PM