मेनु

एवकाडो क्या है? लाभ, का उपयोग करता है, रेसिपी, ग्लॉसरी, Avocado in Hindi

Viewed: 407825 times

अन्य नाम

बटर फ्रूट, कुल्लू नाशपती या मक्ख़नफल

एवकाडो क्या है?

एवकाडो एक बड़ा, गुदे वाला नाशपती के आकार की बैरी है। इसके अंदर एक ही बड़ा बीज होता है जो मक्ख़न जैसे गुदे से ढ़का हुआ होता है और इसका छिल्का सख्ता होता है। इसके बाहार का छिल्का पीले-हरे रंग से मरुन या बैगनी रंग का होता है और वहीं इसका गुदा फीके पीले-हरे रंग का होता है।

इसके गुदे जा रुप पके हुए केले जैसा मुलायम और मक्ख़नी होता है और इसका स्वाद हल्का मेवेदार होता है। इसका प्रयोग सेन्डविच से लेकर सलाद से लेकर स्मूदी और मिल्कशेक में किया जाता है।

एवकाडो चुनने का सुझाव (suggestions to choose avocado)

• समान और बिना दाग वाले वजनदार फल चुनें, जो हर तरफ से समन तरीके से सख्त या नरम हों।

• बिना दाग वाले या नरम धब्बे वाले फल चुनें और गुदे और छिल्के के बीच नरम दीखने वाले फल ना चुनें।

• जाँच करने के लिए एवकाडो को हिलाकर देखें। अगर अंदर का भाग ढ़ीला हो, तो उसे ना चुनें।

• तोड़ने से पहले एवकाडो कभी नहीं पकते हैं, इसलिए ताज़े फल पत्थर की तरह सख्त होते हैं। लेकिन यह आपके फल के बाउल में अपने आप पक जाते हैं, इसलिए घबराऐं नहीं!

• देखा गया तो, बेहतर यही होता है कि आप बाज़ार से सख्त एवकाडो खरीदें और घर पर पकने दें, क्योंकि बाज़ार में मिलने वाले पके हुए एवकाडो में दाग बहुत जल्दी पड़ जाते हैँ।

• आपका एवकाडो प्रयोग करने के लिए तैयार है या नहीं, इस बात की जाँच करने के लिए हल्का दबाकर देखें। अगर फल दब जाए तो वह पक चुका है।

एवकाडो के उपयोग रसोई में (uses of avocado in cooking )

स्वस्थ एवोकैडो व्यंजनों | Healthy Avocado recipes in hindi |

1. स्वस्थ एवोकाडो सलाद : 

2. बादाम और एवोकाडो का टोस्ट की रेसिपी

3. स्वाद से भरा और पौष्टिक एवकाडो आधारित डिप, ग्वाकामोल मेक्सिको में उत्तपन्न हुआ था और अब यह विश्व भर में ना केवल डिप के रुप में, लेकिन सलाद ड्रेसिंग और सेन्डविच टॉपिंग के रुप में भी मशहुर हो गया है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने पके हुए एवकाडो चुने हैं, जिससे उनके कच्चा सवाद ना आए, कयोंकि यह इसके स्वाद को खराब कर देते हैं! 

बच्चों के लिए एवोकाडो  | avocado for kids in hindi |

बच्चों के लिए एवोकाडो मैश में एक मलाईदार स्वाद है जो आपके छोटे को अधिक प्राकृतिक और स्वादिष्ट तरीके से संतुष्ट करेगा। यह आसानी से निगलने वाला हेल्दी एवोकैडो बेबी फूड रेसिपी के लिए आइडियल है, जो शिशुओं को ७ से ८ महीनों, शुरुआती महीनों में खाने के लिए एक आदर्श बनावट है। बच्चे के लिए एवोकाडो प्यूरी बनाना सीखें।

एवोकैडो का उपयोग कर मैक्सिकन व्यंजनों | Mexican recipes using avocado in hindi |

1. बरिटोस् मैक्सिकन व्यंजन से लगभग समानार्थी माने जा सकते हैं। इसके स्वादिष्ट टोर्टीला में चावल, रीफ्राइड बीन्स्, साल्सा, खट्टा क्रीम, और चीज़ का समावेश है जो इन्हें और स्वादिष्ट बनाते हैं। यह सचमुच ही संतुष्ट भोजन का इहसास कराते हैं। 

• एवकाडो का स्वाद सौम्य और लगभग मक्ख़न जैसा होता है। इसमें थोड़ा सा नमक चमतकार कर देता है जिससे इसका स्वाद उभर कर आता है। साथ ही इसमें हल्का नींबू का रस और भी कमाल कर देता है।

• चूंकी कटा हुआ फल आसानी से अपना रंग बदल देता है, इसे काटने के बाद तुरंत नींबू के रस के साथ मिला लेना चाहिए या तुरंत प्रयोग कर लेना चाहिए।

• एवकाडो और टमाटर पर्याप्त मेल हैं- टमाटर में प्रस्तुत एसिड एवकाडो के स्वाद को निखार देते हैं। इन्हें एक आसान से सलाद में मिलाकर देखें।

• मसले हुए एवाकाडो का प्रयोग अकसर सेन्डविच स्प्रैड के रुप मे किया जाता है और इन्हें मक्ख़न या चीज़ की जगह प्रयोग किया जाता है। स्लाईस्ड एवकाडो का प्रयोग सेन्डविच में भी किया जा सकता है।

• इसका प्रयोग ग्वुकामोल नामक मेक्सिकन डिप का आधार बनाने में किया जाता है।

• साथ ही इसे डेज़र्ट या मुख्य व्यंजन में भी मिलाया जा सकता है।

संग्रह करने के तरीके

• कच्चे फल को फ्रिज में ना रखें, क्योंकि इससे वह पकेंगे नहीं।

• पके हुए फलों को फ्रिज में सब्ज़ी रखने वाली जगह पर 2-3 दिनों के लिए रखा जा सकता है।

• एवकाडो फ्रीज़ करने के लिए, गुदे को 1 टेबल-स्पून नींबू के रस या विनेगर के साथ पीसकर पल्प बना लें और हवा बंद डब्बे में रखकर संग्रह करें।

एवकाडो के फायदे

एवकाडो (Benefits of Avocado in Hindi) : एवकाडो मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड (monounsaturated fatty acids -MUFA) से भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करते हैं। वे शरीर में उत्तेजना (inflammation - इन्फ्लमेशन) को कम करने और आर्टरी के ब्लॉकेज को रोकने में भी मदद करते हैं - जो दिल के दौरे के मुख्य कारणों में से एक हैं। इसके अलावा, एवकाडो में सोडियम और पोटेशियम का एक अच्छा रैशीओ (ratio) भी होता है। एक उच्च पोटेशियम और कम सोडियम वाला घटक आपके रक्तचाप को स्थिर रखने में सक्षम होता है, जो हृदय रोग को रोकने और स्ट्रोक टालने दोनों में मदद करता है। हालांकि एवकाडो वसा में उच्च हैं, पर वह सभी स्वस्थ वसा है। MUFA न केवल स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर और उपयुक्‍त रक्तचाप को बढ़ावा देता है, बल्कि इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करके मधुमेह का प्रबंधन करने में भी मदद करता है । एवकाडो में फाइबर (5 ग्राम) और स्वस्थ वसा (11 ग्राम) के साथ वजन घटाने में कम कार्ब्स (6.3 ग्राम) सहायक होते हैं। एवकाडो के विस्तृत लाभ पढें।


एवकाडो संपूर्ण और पचाने में आसान होते हैं और इनमें उच्च गुणों वाला प्रोटीन भी होता है।

• पाचन संबंधित बिमारीयों के लिए यह एक बेहतरीन उपचार है और मूँह से बदबू आने के लिए भी यह एक आसान उपाय है।

• एवकाडो विटामीन ई के बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो ना केवल शरीर के कार्य के लिए ज़रुरी होता है, लेकिन साथ ही यह एक लाभदायक ऑक्सीकरण तत्व होता है जो सेल कणों में पोलीअनसैच्यूरेटड वसा को मुक्त रेडिकल हमले से बचाते हैं। यह इसे हृदय संबंधित रोगियों के लिए लाभदायक बनाता है।

• साथ ही एवकाडो में भरपुर मात्रा में विटामीन सी होता है, जो नये सेल और टिशू के बढ़ाव के लिए कोलॅजन उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। साथ ही यह किटाणु को सेल कणों में जाने से बचाता है और इसमें शक्तिशाली ऑक्सीकरण शक्ती भी होते हैँ।

• एवकाडो में प्रस्तुत थायामीन कार्बोहाईड्रेट को ग्लुकोस में बदलता है जो दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए ऊर्जा होता है, वहीं राईबोफ्लेविन हमारे शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और वसा से ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करता है।


sliced avocado

स्लाईस्ड एवकाडो

एवकाडो को स्लाईस करने के लिए उसे अपने हाथ में पकड़े और सभी तरफ से छिल्के और गुदे के साथ लंबे आकार में स्लाईस कर लें। प्रत्येक आधे टुकड़े को उल्टी दिशा में मोड़कर अलग कर लें, बीज निकालकर फेंक दें और चम्मच का प्रयोग कर गुदा निकाल लें। एवकाडो को फाँको में स्लाईस कर लें। बहुत ज़्यादा पके हुए एवकाडो को स्लाईस करना मुशकिल हो जाता है, इसलिए स्लाईस करने के लिए कम पके हुए एवकाडो चुनें।
avocado pulp

एवकाडो का पल्प

एवकाडो को काटने के लिए, इसे अपने हाथ में रखें और छिल्के से काटते हुए, गुदे से लेकर बीच के भाग तक लंबा काट लें। प्रत्येक आधे भाग को उलटी तरफ मोड़ते हुए अलग कर लें, बीज को निकालकर फेंक दें और चम्मच का प्रयोग कर गुदा निकाल लें। काटकर, मिक्सर में पीसकर मुलायम पल्प बना लें।
mashed avocado

मसले हुए एवकाडो

पके हुए एवकाडो को उपर दी गई विधी अनुसार काट लें और काँटे का प्रयोग कर मसल कर मुलायम क्रिमी पल्प बना लें।
chopped avocado

कटे हुए एवकाडो

एवकाडो काटने के लिए, उसे अपने हाथ मे पकड़े और सभी तरफ से छिल्के और गुदे के साथ लंबे आकार में स्लाईस कर लें। प्रत्येक आधे टुकड़े को उल्टी दिशा में मोड़कर अलग कर लें, बीज निकालकर फेंक दें और चम्मच का प्रयोग कर गुदा निकाल लें। आवश्यक्ता अनुसार काट लें।
avocado strips

एवकाडो की पट्टियाँ

avocado cubes

एवकाडो के टुकड़े

Related Recipes

बरिटोस् – वेज बरिटो

ग्वाकामोल

एवोकाडो सलाद रेसिपी

एवकाडो और नारियल की क्रॉस्टिनी

बरितोस्

एवोकैडो टमाटर ब्रुशेटा | एवोकैडो और चेरी टमाटर क्रोस्टिनी रेसिपी | एवोकाडो क्रोस्टिनी

एवोकाडो मैश रेसिपी | बच्चों के लिए एवोकाडो - बेबी फूड | शिशुओं के लिए एवोकाडो प्यूरी

More recipes with this ingredient...

एवकाडो क्या है? लाभ, का उपयोग करता है, रेसिपी, ग्लॉसरी, Avocado in Hindi (10 recipes), स्लाईस्ड एवकाडो (2 recipes) , एवकाडो का पल्प (1 recipes) , मसले हुए एवकाडो (1 recipes) , कटे हुए एवकाडो (3 recipes) , एवकाडो की पट्टियाँ (0 recipes) , एवकाडो के टुकड़े (1 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ