You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > मनपसंद भारतीय रेसिपी | कम्फर्ट फ़ूड > मनपसंद चावल / खिचड़ी रेसिपी > होलसम खिचड़ी
होलसम खिचड़ी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
चावल से बने व्यंजन में से खिचड़ी सबसे मशहुर, सौम्य व्यंजन है, जिसे विश्व-भर के भारतीय पसंद करते हैं। जहाँ अलग-अलग नाम के विभिन्न प्रकार के खिचड़ी मिलते हैं, इस चावल और मूंग दाल के मले को बनाने का हर समुदाय का अपना अलग तरीका होता है, जो बनाने मे आसान, पौष्टिक और सभी उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त होता है। देखा गया तो खिचड़ी इतनी बहुउपयोगी व्यंजन है, जिसे दिन में कभी भी बनाया जा सकता है, चाहे वह दोपहर का खाना हो या रात का खाना, इसके साथ परोसने पर खिचड़ी अलग-अलग रुप अपना लेता है। यह होलसम खिचड़ी एक खुशबुसार और पेट भरने वाला व्यंजन है, जिसमें मिली-जुली सब्ज़ीयाँ और मसाले मिलाये गए हैं।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
3/4 कप चावल (chawal)
3/4 कप पीली मूंग दाल (yellow moong dal)
1 कप कसी हुई लौकी
1 कप कसा हुआ गाजर
1/2 टेबल-स्पून घी (ghee)
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
6 काली मिर्च (black peppercorns (kalimirch)
1 तेजपत्ते (bay leaf (tejpatta)
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
नमक (salt) स्वादअनुसार
परोसने के लिए
विधि
- चावल और पीली मूंग दाल को साफ और धोकर, ज़रुरत मात्रा में पानी में लगभग 15 मिनट के लिए भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।
- प्रैशर कुकर में घी गरम करें और ज़ीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, हींग, काली मिर्च, तेज़पत्ता और लौंग डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- लौकी और गाजर डालकर, मध्यम आँच पर और 1 मिनट के लिए भुन लें।
- मूंग दाल, चावल, हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और 3 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- खिचड़ी को हल्के हाथों फेंट कर, ताजे दही के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 230 कैलरी |
प्रोटीन | 9.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 43.5 ग्राम |
फाइबर | 5 ग्राम |
वसा | 2.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 18.1 मिलीग्राम |
होलसम खिचड़ी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें