मेनु

प्रॅटज़ेल ( Pretzel ) Glossary | Recipes with प्रॅटज़ेल ( Pretzel ) | Tarladalal.com

Viewed: 4175 times

वर्णन

प्रॅटज़ेल एक मध्यकालीन युरोपियन मूल की एक ब्रेड पेस्ट्री है, जिसे 3 चोटी या मोड़ी हुई चोटी के आकार में बनाया गया है। प्रॅटज़ेल के आटे को थोड़े नमक के छिड़काव के साथ, गेहूं के आटे, पानी, शक्कर और खमीर से बनाया जाता है। वास्तविक रुप से प्रॅटज़ेल पर लाई लगी रहती है और नमक डाला गया होता है, और बहुत से आकार में मिलते हैं।

प्रॅटज़ेल नरम या कड़े हो सकते हैं। कड़े प्रॅटज़ेल विभिन्न आकार में बाज़ार में आसानी से मिलते हैं, चोटी से लेकर सीधे लकड़ी (जिन्हें जर्मन में साल्ज़ाजन, रोपी में हन्गैरियन कहा जाता था) के आकार में मिलते हैं, वहीं पारंपरिक नरम प्रटज़ेल हाथ जिने होते हैं। शादी में कहे जाने वाली कहावत "गठबंधन करना" का उत्पादन 2 परीवार के वीच बंधन करने के लिए प्रॅटज़ेल का प्रयोग करने से हुआ था। प्रॅटज़ेल के बंधन को हमेशा प्यार बनाये रखना माना जाता था।

चुनने का सुझाव

• अपनी ज़रुरत अनुसार नरम या कड़े प्रॅटज़ेल में से चुनें।

• यह बेकरी में आसानी से मिलते हैं और साथ ही इन्हें घर पर भी बनाया जा सकता है।

रसोई में उपयोग

• प्रॅटज़ेल अमरीका में मशहुर नाश्ता हैं, जिनमें से एक मशहुर विकल्प है दही से ढ़के हुए प्रॅटज़ेल (या घोस्ट-फेस)।

• कड़े प्रॅटज़ेल चॉकलेट, सट्रॉबेरी या अन्य स्वाद की कोटिंग के साथ मीठी कैन्डी के साथ मिलते हैं। चॉकलेट से ढ़के हुए प्रॅटज़ेल बहुत मशहुर है, खासतौर पर क्रिसमस के दौरान।

• इसे परोसने के दुसरे तरीके हैं, प्रॅटज़ेल को मस्टर्ड या चीज़ में डुबोकर परोसना।

• फीलाडेल्फीया के क्षेत्र में, आईस-क्रीम के साथ प्रॅटज़ेल के चूरा परोसा जाता है।

संग्रह करने के तरीके

• प्रॅटज़ेल का स्वाद ताज़ा बेक करने पर सबसे ज़्यादा अच्छा लगता है।

• बाज़ार में मिलने वाले तैयार प्रॅटज़ेल को प्लास्टिक रैपर में लपेटकर फ्रिज में रखा जा सकता है और परोसने के तुरंत पहले गरम किया जाता है।

स्वास्थ्य विषयक

• प्रॅटज़ेल कार्बोहाईड्रेट के अच्छे स्रोत होते हैं और भूख दूर करने में मदद करते हैं।

• मैदा की तुलना में, गेहूं या ओट ब्रेन से बने प्रॅटज़ेल को चुनें, और आपको स्वादिष्ट पौष्टिक नाश्ता मिलेगा।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ