मेनु

मैकरून ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मैकरून की रेसिपी(Glossary & Recipes with Macaroon in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 3560 times

वर्णन

मैकरुन को मीठे या नमकीन में बाँटा जा सकता है। यह करारे बिस्कुट जैसे, क्रीमी या भुरे रग के होते हैं या इन्हें नारीयल या अंडे के सफेद भाग से बनाया जाता है। कभी-कभी नारीयल की जगह पीसे हुए या बादाम या अन्य मेवे के पाउडर का प्रयोग किया जाता है। शक्कर भी एक मुख्य सामग्री है। गरम करने और शक्कर के भुरे होने के कारण, मैकरुन कभी-कभी भुरे रंग के बन जाते हैं। साथ ही शक्कर मैकरुन को नरमाहट और संपूर्णता प्रदान करता है।

चुनने का सुझाव

• मैकरुन बेकरी और बाज़ार में, बंद प्लास्टिक पैकेट में आसानी से मिलते हैं।

• खरीदने से पहले, पैकेट, उत्पादन के दिनांक और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

• मुलायम नमी युक्त रुप वाले मैकरुन चुनें।

• इनके रंग क्रीम से भुरे लेकर विभिन्न होते हैं और कभी-कभी इनका रंग जले हुए भुरे रंग का भी होता है।

• नारीयल से बने मैकरुन को अकसर सितारे आकार के टिप से निकालकर बनाया जाता है, और वहीं मेवे से बने मैकरुन को अकसर अलग-अलग रखा जाता है, क्योंकि इनका आटा कड़ा होता है।

• अपने पसंद के अनुसार मैकरुन का विकल्प चुनें।

रसोई में उपयोग

• मैकरुन को नाश्ते की तरह खाया जाता है और कुकीस् की तरह इन्हें चाय/कॉफी के साथ खाया जाता है।

• आप इन्हें पिघले हुए चॉकलेट में डुबोकर चॉकलेट के स्वाद वाले मैकरुन कुकीस् बना सकते हैं।

• विकल्प के रुप में, आप पकाने से पहले, रैस्पबैरी जैम को मैकरून के बीच रख सकते हैं।

• मैकरुन में विभिन्न प्रकार की सामग्री का स्वाद डाला जा सकता है, जैसे चॉकलेट, माराशीनो चैरी या ऑरेन्ज पील।

• ताज़ी कोकोनट मैकरुन आईस-क्रीम बनाकर देखें। कोकोनट मैकरुन के 3/4 पैकेट का चूरा बनाकर, 1/2 कप शैरी में भिगो दें। 1/2 गालन वनिला आईस-क्रीम के साथ नरम बना लें। कुकी-शैरी मिश्रण डालकर फेंट लें। लाल या हरी कटी हुई चैरी और मेवे डालें। दुबारा फ्रिज़र में रखकर परोसें।

संग्रह करने के तरीके

• इन्हें सूखी जगह पर रखें।

• इन्हें फ्रिज में रखना ज़रुरी नहीं है।

• पैकेट खोलने के बाद, इन्हें हवा बंद डब्बे मे रखकर, खराब गंध आने से पहले इन्हें प्रयोग कर लें।

स्वास्थ्य विषयक

• मैकरुन ऊर्जा के झटपट स्रोत है, साथ ही शक्कर, मेवे और अंडे के सफेद भाग की वजह से पौष्टिक भी।

• चूंकी कोकोनट मैकरुन नारीयल से बनते हैं, यह ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ाते हैं, शारिरिक और व्यायाम करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

• मैकरुन ऊतक को संभालने में और माँसपेशीयों को ठीक करने में मदद करते हैं, जिसका मतलब है यह भारी व्यायाम के बाद माईपेशीयों को आराम प्रदान करने में मदद करते हैं, जो शरीर को भारी व्यायाम करने में मदद करता है।

• नारीयल की मलाई, पानी, दूध और क्रीम का प्रयोग हमारा शरीर ऊर्जा उत्तपन्न करने के लिए करता है और अन्य खाद्य वसा की तरह शरीर में वसा नहीं जमा होने देता।

• अंडे का सफेद भाग अल्बुमीन का बेहतरीन स्रोत है, जो रक्त के लिए ज़रुरी प्रोटीन है।

• बादाम विटामीन ई से भरपुर होते हैं, जो चमकती त्वचा के लिए ज़रुरी होते हैं।


कोकोनट मैकरून

कोकोनट मैकरुन सबसे बेहतरीन जाने पहचाने विकल्प होते हैं, खासतौर पर अमरीका में। यह कोपरा से बनते हैं और इनका नारीयल कुकीस् जैसा चबाने जैसा रुप होता है। इसका स्वाद पुरी रह से नारीयल से दबा हुआ रहता है। साथ ही बाज़ार में डार्क चॉकलेट या सफेद चॉकलेट में डुबे हुए विकल्प भी मिलते हैं। बादमा की कतरन, पीकन, काजू या अन्य मेवे को भी नारीयल मैकरुन में मिलाया जा सकता है। भारत में, तमिला नाडू के थुत्थुकुड़ी को मैकरुन की राजधानी माना जाता है, क्योंकि यह मैकरुन बनाने वाले मुख्य शहरों में से एक है।

More recipes with this ingredient...

मैकरून ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मैकरून की रेसिपी(Glossary & Recipes with Macaroon in Hindi) Tarladalal.com (0 recipes), कोकोनट मैकरून (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ