You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती फराल रेसिपी > बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी
बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी

Tarla Dalal
19 February, 2025


Table of Content
बेक्ड कुट्टू की पुरी रेसिपी | हेल्दी कुट्टू के आटे की पुरी | बकव्हीट पूरी | कम नमक वाली पुरी | baked buckwheat puri in Hindi | with 17 amazing images.
बेक्ड कुट्टू की पुरी रेसिपी | हेल्दी कुट्टू के आटे की पुरी | भारतीय कुट्टू के आटे की पुरी | कम नमक की रेसिपी |
बेक्ड कुट्टू की पुरी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में सभी सामग्रियों को मिला लीजिए और पर्याप्त पानी का उपयोग करके सख्त आटा गूँथ लीजिए। गूँथे हुए आटे को २० बराबर भागों में बाँट लीजिए। आटे के प्रत्येक भाग को ५० मि। मी। (२”) व्यास के गोल आकार में थोड़े से कूट्टू के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए। बेली हुई पुरी को एक चुपडे हुए बेकिंग ट्रे पर रखकर एक-एक करके सभी पुरी के उपर नियमित अंतराल पर कांटे (fork) से छेद कर दीजिए। पहले से गरम किए हुए अवन में २००c (४००f) के तापमान पर १५ मिनट के लिए बेक कर लीजिए। थोडा ठंडा होने दीजिए और परोसिए या हवा बंद डिब्बें में रखिए और आवश्यकता अनुसार उपयोग कीजिए।
पुरी किसे पसंद नहीं आती? जिन्हें पसंद हो और डॉक्टर उन्के आहर की सूची से ऐसे तले हुए नाश्ते को निकालने की सलाह दे, तो उनका दिल टूट जाता है। यहाँ एक मज़ेदार बेक्ड कुट्टू की पुरी जो स्वास्थ्यदायक रूप दिया गया है। हमने इस नुस्खे में कट्टू के आटे का प्रयोग किया है क्योंकि यह रक्तशर्करा और कोलेस्ट्रॅाल के स्तर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करता है।
कूट्टू मैंगनीज़ का भी अच्छा स्त्रोत है जो हमारे शरीर को आवश्यक एनज़ाईम का उत्पादन करता है, जिससे हमारी हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। इसके अलावा यह एक पूर्ण प्रोटिन भी है, इसलिए एथलीट के लिए भी उपयुक्त है। इतना ही नहीं, वजन पर नजर रखने वाले इस हेल्दी कुट्टू के आटे की पुरी को चाय के समय भी खा सकते हैं, या अपने लंच डब्बा में अस्वास्थ्यकर डीप-फ्राइड स्नैक्स की जगह ले सकते हैं।
यह स्वादिष्ट भारतीय कुट्टू के आटे की पुरी न केवल पूरी तरह से मसालेदार और सही कुरकुरेपन की है, बल्कि इसमें सीमित मात्रा में नमक भी है जो उन्हें उच्च बीपी आहार के लिए भी उपयुक्त बनाता है! कम नमकवाला - हरे मटर और बेसिल का सूप और ओट्स वेजिटेबल खिचड़ी जैसी अन्य कम नमक वाली रेसिपी ट्राई करें।
बेक्ड कुट्टू की पुरी के लिए टिप्स। 1. पूरी कुरकुरी बनाने के लिए आटा सख्त होना चाहिए। 2. कुट्टू के आटे को बेलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए आप इसे अपनी हथेलियों के बीच थपथपा सकते हैं या प्लास्टिक शीट के बीच बेल सकते हैं। 3. सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पुरी को समान रूप से चुभें ताकि पूरी अच्छी तरह से बेक हो जाए। 4. याद रखें कि पूरी को स्टोर करने से पहले ठंडा कर लें, क्योंकि थोड़ी सी गर्माहट पूरी को नरम कर सकती है।
आनंद लें बेक्ड कुट्टू की पुरी रेसिपी | हेल्दी कुट्टू के आटे की पुरी | बकव्हीट पूरी | कम नमक वाली पुरी | baked buckwheat puri in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी - Baked Buckwheat Puri, Healthy Kuttu ki Puri recipe in hindi
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
बेक्ड कूट्टू की पुरी बनाने की सामग्री
1/2 कप कुट्टू का आटा
1/2 टी-स्पून जैतून का तेल (olive oil)
1/2 टी-स्पून कलौंजी
1/2 टी-स्पून हरी मिर्च की पेस्ट (green chilli paste)
1/4 टी-स्पून नमक (salt)
1/2 टी-स्पून जैतून का तेल (olive oil) , चुपड़ने के लिए
कुट्टू का आटा , बेलने के लिए
विधि
- बेक्ड कुट्टू की पुरी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में सभी सामग्रियों को मिला लीजिए और पर्याप्त पानी का उपयोग करके सख्त आटा गूँथ लीजिए।
- गूँथे हुए आटे को 20 बराबर भागों में बाँट लीजिए।
- आटे के प्रत्येक भाग को 50 मि. मी. (2”) व्यास के गोल आकार में थोड़े से कूट्टू के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए।
- बेली हुई पुरी को एक चुपडे हुए बेकिंग ट्रे पर रखकर एक-एक करके सभी पुरी के उपर नियमित अंतराल पर कांटे (fork) से छेद कर दीजिए।
- पहले से गरम किए हुए अवन में 200c (400f) के तापमान पर 15 मिनट के लिए बेक कर लीजिए।
- थोडा ठंडा होने दीजिए और परोसिए या हवा बंद डिब्बें में रखिए और आवश्यकता अनुसार उपयोग कीजिए।
ऊर्जा | 47 कैलरी |
प्रोटीन | 1.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8.5 ग्राम |
फाइबर | 1.2 ग्राम |
वसा | 1.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 156.4 मिलीग्राम |
बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें