You are here: होम> इक्विपमेंट > मिक्सर ग्राइंडर के व्यंजन | मिक्सर ग्राइंडर > बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप रेसिपी | 9 महीने के शिशुओं के लिए सब्जियों का सूप
बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप रेसिपी | 9 महीने के शिशुओं के लिए सब्जियों का सूप

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप रेसिपी | 9 महीने के शिशुओं के लिए सब्जियों का सूप | बच्चों के लिए आलू, गाजर, फण्सी, फूलगोभी का सूप | पटॅटो एण्ड वेजिटेबल सूप - बच्चों के लिए | potato and vegetable soup for babies and toddlers in hindi | with 32 amazing images.
पटॅटो एण्ड वेजिटेबल सूप चार सब्ज़ीयों का मेल है- आलू, गाजर, फण्सी और फूलगोभी। यह सूप आपके शिशु के आहार में विभिन्न स्वाद प्रदान करेगा। मैंने यहाँ दो सब्ज़ीयों को मिलाकर शुरुआत की है और इस सूप में अन्य सब्ज़ीयाँ मिलायी है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने यह सुनिश्चित किया है कि आपके बच्चे को इनमें से किसी भी सब्ज़ी से एलर्जी नहीं है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप के लिए सामग्री
1/4 टेबल-स्पून कटा हुआ आलू
1/4 कप कटा हुआ गाजर (chopped carrot)
1/4 कप कटी हुई फण्सी (chopped French beans)
1/4 कप कटी हुई फूलगोभी
विधि
- बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप बनाने के लिए, प्रेशर कुकर में आलू, गाजर, फण्सी, फूलगोभी और 1 कप पानी को डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 2 सीटी के लिए प्रेशर कुक करें।
- ढक्कन खोलने से पहले भाप को निकलने दें।
- थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीस लें।
- मिश्रण को एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में डालें और 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पका लें।
- बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप को गुनगुना परोसें।
ऊर्जा | 85 कैलरी |
प्रोटीन | 2.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 17.8 ग्राम |
फाइबर | 4.5 ग्राम |
वसा | 0.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 40.3 मिलीग्राम |
बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप रेसिपी | 9 महीने के शिशुओं के लिए सब्जियों का सूप की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें