गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राईस | Garlicky Vegetable and Cheese Rice


  द्वारा

5/5 stars  100% LIKED IT    1 REVIEW ALL GOOD

Added to 93 cookbooks   This recipe has been viewed 11341 times

चावल और उबली हुई सब्ज़ीयों के आम मेल का अनोखा नया रुप, जिसका श्रेय घर पर बने लाल मिर्च-लहसुन के पेस्ट, कुछ चम्मच दही और कसे हुए चीज़ के मेल को जाता है। चावल को अच्छी तरह से पकाऐं, जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि चावल मसल ना जाये। इसी तरह, इस बात का ध्यान रखें कि गैस बंद करने के बाद ही आप चीज़ डालें। ऐसा करने से आपको बेहतरीन रुप वाला गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राईस प्राप्त होगा, जिसे खाकर आपको ज़रुर मज़ा आएगा।

Add your private note

गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राईस - Garlicky Vegetable and Cheese Rice recipe in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     ४ मात्रा के लिये
Show me for मात्रा

विधि
    Method
  1. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर १-२ मिनट के लिए सूखा भुन लें।
  2. भुनी हुई लाल मिर्च, लहसुन और २ टेबल-स्पून पानी को मिलाकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
  3. एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
  4. लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर, मध्यम आँच पर १ मिनट के लिए भुन लें।
  5. फण्सी, आलू, गाजर, हरे मटर और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए २-३ मिनट के लिए भुन लें।
  6. टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर१ मिनट तक पका लें।
  7. चावल, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और धिमी आँच पर, बीच—बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए पका लें।
  8. आँच से हठाकर, चीज़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  9. चीज़ से सजाकर गरमा गरम परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राईस की रेसिपी

गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस की तैयारी के लिए

  1. वेजिटेबल चीज़ राइस बनाने के लिए | भारतीय स्टाइल चीज़ी वेजिटेबल राइस | गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस | garlicky vegetable and cheese rice in hindi | हमें पके हुए चावल की आवश्यकता होगी। इसके लिए लगभग ३/४ कप चावल को अच्छी तरह से धो लें। हमने यहा बासमती चावल का इस्तेमाल किया है।
  2. उन्हें ३ कप पानी में ढक्कन से ढक कर ३० मिनट के लिए भिगोएं। एक तरफ रखें।
  3. छलनी की मदद से चावल को छान लें।
  4. एक बर्तन पानी से भरकर उबालें, १ टेबल-स्पून तेल और नमक डालें।
  5. उबलते हुए पानी में चावल डालें।
  6. चावल को अल डेंटे होने तक पकाएं, बीच-बीच में एक या दो बार हिलाएं। चावल के दाने को पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए।
  7. एक छलनी की मदद से छान लें और पानी को निकाल दें।
  8. पके हुए चावल को ठंडा करने के लिए समतल सतह पर फैलाएं।

वेजिटेबल चीज़ राइस बनाने के लिए

  1. वेजिटेबल चीज़ राइस बनाने के लिए | | भारतीय स्टाइल चीज़ी वेजिटेबल राइस | गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस | garlicky vegetable and cheese rice in hindi | एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और लाल मिर्च को मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक भूनें। हमने कश्मीरी लाल मिर्च का उपयोग किया है जो हल्के मसालेदार होते हैं और एक जीवंत रंग देता हैं। यदि आपको मसालेदार भोजन पसंद है, तो किसी भी प्रकार की मसालेदार सूखी लाल मिर्च का उपयोग करें।
  2. मिर्च को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर जार में डालें।
  3. लहसुन डालें।
  4. २ टेबल-स्पून पानी डालें।
  5. एक मिक्सर में एक मूलायम पेस्ट बनने तक पीस लेे। एक तरफ रख दें। यह एक प्रकार का मिर्च-लहसुन का पेस्ट है जो चावल को स्वादिष्ट बनाने में हमारी मदद करेगा।
  6. चीली-गार्लिक राइस को तड़का लगाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें।
  7. तेल गरम होने के बाद प्याज डालें।
  8. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक या प्याज के नरम होने तक भूनें।
  9. चीली-गार्लिक पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
  10. फण्सी डालें।
  11. आलू डालें।
  12. गाजर डालें।
  13. हरे मटर डालें। मशरूम, बेबी कॉर्न, ब्रोकोली कुछ अन्य सब्जियां हैं, जिन्हें आप गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस की इस रेसिपी में शामिल कर सकते हैं।
  14. शिमला मिर्च डालें। चावल को और अधिक रंगीन बनाने के लिए रंगीन शिमला मिर्च भी डाला जा सकता है।
  15. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २-३ मिनट के लिए भुन लें।
  16. टमाटर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक पकाएं।

  17. चावल डालें। जबकि हमने सफेद चावल का उपयोग किया है, इसे पौष्टिक बनाने के लिए, आप ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते हैं।
  18. दही और नमक डालें। दही मिर्च के तिखेपन को कम करने में मदद करता है और रेसिपी के तिखेपन को संतुलित करता है।
  19. वेजिटेबल चीज़ राइस को | भारतीय स्टाइल चीज़ी वेजिटेबल राइस | गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस | garlicky vegetable and cheese rice in hindiअच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए पकाएं।
  20. आंच से उतार लें, चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आप अपनी पसंद के अनुसार अधिक या कम चीज़ जोड़ सकते हैं।
  21. वेजिटेबल चीज़ राइस को | भारतीय स्टाइल चीज़ी वेजिटेबल राइस | गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राइस | garlicky vegetable and cheese rice in hindi | चीज़ के साथ गार्निश करके तुरंत परोसें |

  22. वेजिटेबल राईस विद चीज़ सॉस, बेक्ड मेक्सिकन राइस रेसिपी और चाइनीज स्प्राउट्स फ्राइड राइस रेसिपी कुछ और चावल के व्यंजन हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं।
Accompaniments

ताज़ा हरे मटर का सूप रेसिपी 
पोटैटो चीज़ बॉल्स रेसिपी | आलू चीज़ बॉल्स | कूरकूरे आलू चीज़ बॉल्स | चीज़ आलू बॉल्स 
सफेद सॉस वाला पालक सूप रेसिपी 

Nutrient values per serving
ऊर्जा278 कैलरी
प्रोटीन5.9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट41.6 ग्राम
फाइबर3.5 ग्राम
वसा9.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
विटामिन ए268.1 mcg
विटामिन बी 10.2 मिलीग्राम
विटामिन बी 20.1 मिलीग्राम
विटामिन बी 31.1 मिलीग्राम
विटामिन सी28.9 मिलीग्राम
फोलिक एसिड13.3 mcg
कैल्शियम81.2 मिलीग्राम
लोह0.9 मिलीग्राम
मैग्नीशियम0 मिलीग्राम
फॉस्फोरस0 मिलीग्राम
सोडियम6.6 मिलीग्राम
पोटेशियम86.5 मिलीग्राम
जिंक0.7 मिलीग्राम

RECIPE SOURCE : Chawal-HindiBuy this cookbook

Also View These Popular Recipes

Related Articles
Recipe Contest

No Contest Announced



View contest archive....
Rate and review this recipe and get 15 days FREE bonus membership!
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews

गार्लिकी वेजिटेबल एण्ड चीज़ राईस
5
 on 16 Jan 17 03:24 PM


Yeh recipe bhi banane me 100% kamyaab rahi. Isske saath meine palak-paneer kofte in red tomato gravy bhi banayee thi. Kal dinner me sabhi family members ne Tarla Ji ki taraf se Dawaat manayee....