You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी > एग्ग्लेस बिस्कुट रेसिपी | भारतीय बिस्किट > ओरीओ बिस्कुट विद व्हाईट चॉकलेट एण्ड ऑरेन्ज मूस
ओरीओ बिस्कुट विद व्हाईट चॉकलेट एण्ड ऑरेन्ज मूस

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
व्हाईट चॉकलेट का बेहद नरम और क्रिमी रुप होता है जिसका स्वाद आपके मूँह में लबे समय तक रहेगा। इस स्वादिष्ट व्यंजन में, व्हाईट चॉकलेट को दूध और व्हीप्ड क्रीम से और भी गाढ़ा बनाया गया है और ऑरेन्ज स्कवॉश के खट्टेपन से मज़ेदार बनाया गया है। करारे क्रश किये हुए ओरीओ बिस्कुट के लिए, इनसे बना मूस एक बेहतरीन टॉपिंग बनाता है। इस ओरीओ बिस्कुट विद व्हाईट चॉकलेट एण्ड ऑरेन्ज मूस को अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक खास व्यंजन के रुप में परोसें।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 कप क्रश्ड किए हुए ओरियो बिस्कुट
1 कप व्हाईट चॉकलेट
2 टेबल-स्पून दूध (milk)
3 टेबल-स्पून संतरे का स्क्वाश
1 1/2 कप बीटन व्हीप्ड क्रीम
विधि
- व्हाईट चॉकलेट और दूध को एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में मिलाकर, माईक्रोवेव में उच्च पर 1 मिनट के लिए पका लें।
- स्पैच्यूला का प्रयोग कर हल्के हाथों मिलाकर मुलायम और बिना डल्लों का मिश्रण बना लें।
- ऑरेन्ज स्क्वॉश डालकर हल्के हाथों मिला लें।
- बीटन व्हीप्ड क्रीम और व्हाईट चॉकलेट-ऑरेन्ज मिश्रण को हल्के हाथों मिला लें।
- इस मिश्रण को एक नोज़ल लगे पाईपिंग बैग में डालकर एक तरफ रख दें।
- बिस्कुट को 4 भागों मे बाटकर एक तरफ रख दें।
- प्रत्येक परोसने के ग्लास में निस्कुट के एक भाग को डाकर, मूस के एक भाग को उपर डालें।
- विधी क्रमांक 7 को दोहराकर 1 और ग्लास बना लें।
- इन ग्लास को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- अंत में प्रत्येक ग्लास में, बिस्कुट के एक भाग को छिड़कें।
- ठंडा परोसें।
ऊर्जा | 1161 कैलरी |
प्रोटीन | 14 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 126.3 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 79.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 2.4 मिलीग्राम |
सोडियम | 36.8 मिलीग्राम |
ओरीओ बिस्कुट विद व्हाईट चॉकलेट एण्ड ऑरेन्ज मूस की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें