This category has been viewed 56220 times

 हेल्दी इंडियन रेसिपी
112

ग्लूटेन मुक्त व्यंजनों | लस मुक्त | ग्लूटिन फ्री रेसिपी


Last Updated : Apr 17,2024



Gluten Free Veg Indian - Read in English
ગ્લૂટન વગરનાં વ્યંજન - ગુજરાતી માં વાંચો (Gluten Free Veg Indian recipes in Gujarati)

ग्लूटेन मुक्त | लस मुक्त | ग्लूटिन फ्री रेसिपी | Gluten Free Recipe in Hindi |

ग्लूटेन मुक्त व्यंजनों | लस मुक्त | ग्लूटिन फ्री रेसिपी | Gluten Free Recipe in Hindi |

ग्लूटेन (लस) क्या है? (what is gluten?)

ग्लूटेन - गेहूं, सूजी (रवा) और इसके उत्पादों में पाया जाने वाला प्रोटीन है। ग्लूटिन सेंसिटिविटी नामक इस स्थिति में, इस विशेष प्रोटीन के बिना खाद्य पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता होती है। बहुत से भारतीय गेहूं और उसके उप-उत्पादों के बिना भोजन के बारे में नहीं सोच सकते हैं, लेकिन यह संभव है - और वह भोजन बहुत स्वादिष्ट भी होता है

इस तरह के व्यंजनों के लिए अनुकूल होना आवश्यक है, क्योंकि जो लोग लस-असहिष्णु हैं, उन्हें संतुलित भोजन लेने की आवश्यकता होती  है। इस खंड में आपको विशाल व्यंजनों की सूची मिलेगी, जो सभी आयु के लिए उपयुक्त है। ये स्वादिष्ट ग्लूटेन मुक्त नाश्ता, ग्लूटेन मुक्त भारतीय स्नैक्स, ग्लूटेन मुक्त रोटियां और ग्लूटेन मुक्त पराठे, ग्लूटेन मुक्त भारतीय मिठाइयाँ और कुछ विशेष, ग्लूटेन मुक्त बच्चों के अनुकूल भारतीय व्यंजन, आपको दिखाएंगे कि ग्लूटेन मुक्त भोजन भी काफी स्वादिष्ट हो सकता है। और, इन सब लोकप्रिय पसंदीदा ग्लूटिन मुक्त व्यंजनों को बनाने के लिए आपको केवल कुछ सामग्री और खाना पकाने के तरीकों में मामूली बदलाव लाने हैं।

ग्लूटेन मुक्त ब्रेकफास्ट

उपमा भारत के कई हिस्सों में पसंदीदा नाश्ता है। सूजी से बना होने के कारण, यह लस मुक्त आहार का एक हिस्सा नहीं है। आप वेजिटेबल क्विनोआ उपमा के रूप में इसका मज़ा ले सकते हैं, जिसमें रवा उपमा जैसी बनावट और स्वाद होता है।

वेजिटेबल क्विनोआ उपमा रेसिपी | क्विनोआ वेज उपमा | शाकाहारी भारतीय उपमा | क्विनोआ उपमा बनाने की विघिवेजिटेबल क्विनोआ उपमा रेसिपी | क्विनोआ वेज उपमा | शाकाहारी भारतीय उपमा | क्विनोआ उपमा बनाने की विघि

ग्लूटेन मुक्त भारतीय पराठा रेसिपी

इसी तरह, पराठे भी मुश्किल नहीं हैं। किसी भी लस मुक्त आटे के उपयोग के साथ आप एक पराठे बना सकते हैं।

जिस दिन आप एक भारी भोजन का आनंद लेना चाहते हैं, तब स्टफ्ड बकव्हीट पराठे आजमाएं। यह बकव्हीट (कुट्टू) के आटे और चावल के आटे के साथ बनाया जाता है और मक्का, शिमला मिर्च, टमाटर और पनीर का इसमें भरवां मिश्रण है। इस दिलचस्प व्यंजन से दिल जीतना तय है।

स्टफ्ड बकव्हीट पराठास्टफ्ड बकव्हीट पराठा
एक दिलचस्प विकल्प के रूप में आप राजगिरा पराठा कैनपी भी परोस कर सकते हैं। यह लस मुक्त पराठा रोमांचक और अद्वितीय है, और तैयार करने के लिए बहुत मुश्किल नहीं है, इसलिए आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं और इसे दिन के किसी भी भोजन के लिए आज़मा सकते हैं। प्लास्टिक की 2 शीटों के बीच कैनपी को रोल करना सुनिश्चित करें।

भाखरी पिज़्जाभाखरी पिज़्जा

भारतीय ग्लूटेन मुक्त बच्चों की रेसिपी

एक लस मुक्त खाना बनाना चुनौतीपूर्ण है और बच्चों के लिए ऐसा बनाना आपके सच्चे पाक कौशल का परीक्षण होगा। अब तक आप निश्चित रूप से लस मुक्त रोटियों और पराठों को बनाने में महारत हासिल कर चुके होंगे, इस खंड में बच्चों को खुश करने के लिए अधिक रोचक व्यंजनों की सूची जानिए।

सभी बच्चों को पिज़्ज़ा पसंद है। लेकिन पिज़्ज़ा मैदे या ड्यूरम गेहूं (गेहूं के उत्पादों द्वारा) के साथ बनाया जाता है और यह लस मुक्त रेसिपी के रूप में नहीं सुझाया जाता है। यहां हम एक ग्लूटेन मुक्त पिज़्ज़ा पेश कर रहे हैं - भाखरी पिज़्ज़ा। इसका बेस ज्वार के आटे और बाजरे के आटे से बनाया गया है और कुरकुरा होने तक पकाया गया है। इस स्वस्थ बेस पर पिज़्ज़ा सॉस डालें और चीज के साथ गार्निश करें और आनंद लें।

भाखरी पिज़्जाभाखरी पिज़्जा

दूसरा जो बच्चों की सूची में होता है वह है पास्ता। खैर, आपको बस इतना करना है कि बाजार से उपलब्ध लस मुक्त पास्ता खरीदें और अपने बच्चे की पसंद की सब्जियों और सॉस के साथ मिलाएं और परोसें। ग्लूटेन-फ्री पास्ता इन टमॅटो सॉस है जिसे आप निश्चित रूप से घर पर आज़मा सकते हैं।

ग्लूटेन-फ्री पास्ता इन टमॅटो सॉसग्लूटेन-फ्री पास्ता इन टमॅटो सॉस

पास्ता को ड्राई पास्ता स्नैक (पास्ता ट्विस्टस्) के रूप में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। हमने स्पाइरल आकार के पास्ता का उपयोग किया है, लेकिन आप विभिन्न आकृतियों और रंगों वाले पास्ता के साथ प्रयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पास्ता  को तलते समय टूटने से रोकने के लिए अधिक उबालें नहीं। इस व्यंजन का श्रेय सूखे मिले जुले हर्बस् को जाता है।

पास्ता ट्विस्टस्पास्ता ट्विस्टस्

सेव पुरी एक और स्नैक है जिसे हम सभी पसंद करते हैं। पर, मैदा या गेहूं के आटे से बनी पूरियां बच्चों के लिए एक निराशा है। हमने मक्के के आटे के साथ पूरियां बनाई हैं और कॉर्न का मिश्रण और टमाटर की चटनी के साथ टॉपिंग करके पारंपरिक रेसिपी को ट्विस्ट दिया है। बच्चे की जन्मदिन की पार्टी के लिए ग्लूटेन फ्री कॉर्न सेव पुरी बनाएं और यकीनन आपको तालियाँ मिलेंगी।

कार्न सेव पुरीकार्न सेव पुरी

ग्लूटेन मुक्त भारतीय मिठाई / डिज़र्ट रेसिपी

आटे के लड्डू, रवा लड्डू, रोटी के लड्डू और आटे की शीरा कुछ मुंह में पानी लाने वाली मिठाइयाँ हैं, जिनका विरोध करना मुश्किल है। लेकिन भारतीय व्यंजन काफी विशाल है। आज़माने के लिए और भी बहुत कुछ है।

आप ज्वार बनाना शीरा ट्राई कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ, जो वीनिंग शुरू कर चुके हैं, इस मिठे शीरे को चाटना जरूर पसंद करेंगे। केले अरोचक ज्वार के आटे में अतिरिक्त स्वाद जोड़ते हैं।

ज्वार बनाना शीराज्वार बनाना शीरा

यहाँ कुछ अन्य लस मुक्त हलवे हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं।

1. हमारा गाजर का हलवा खोये के साथ एक पंजाबी गाजर का हलवा रेसिपी है। कई शॉर्टकट हो सकते हैं, लेकिन कभी-कभी एक मिठाई बनाने की पारंपरिक विधि सबसे शाही स्वाद देती है। गाजर का हलवा का यह प्रामाणिक नुस्खा है।

गाजर का हलवा खोया के साथ रेसिपी | गाजर का हलवा | हलवाई जैसा गाजर का हलवा | खोया वाला गाजर का हलवागाजर का हलवा खोया के साथ रेसिपी | गाजर का हलवा | हलवाई जैसा गाजर का हलवा | खोया वाला गाजर का हलवा

2. अंजीर हलवा: समृद्ध अंजीर हलवा एक सच में स्वादिष्ट मिठाई है जिसे अंजीर की प्यूरी, पिसा हुआ बादाम और दूध के पाउडर से बनाया जाता है, घी के साथ पकाया जाता है और अंजीर की प्राकृतिक मिठास में थोड़ी सी चीनी मिलाई जाती है।

अंजीर हलवा रेसिपी | बादाम अंजीर हलवाअंजीर हलवा रेसिपी | बादाम अंजीर हलवा

3. दूधी हलवा: एक पारंपरिक मठाई जिसे हर किसी को पसंद करने का एक कारण होता है - कुछ इसे स्वाद के लिए पसंद करते हैं, कुछ दूधी के लिए और कई लोग दूध की अच्छाई के लिए, और कुछ लोग बारिश के दिनों में गर्म अहसास के लिए इसे पसंद करते हैं।

लौकी का हलवा रेसिपी | दूधी का हलवा | स्वादिष्ट लौकी का हलवा | मावा वाला लौकी का हलवालौकी का हलवा रेसिपी | दूधी का हलवा | स्वादिष्ट लौकी का हलवा | मावा वाला लौकी का हलवा

वेज ग्लूटेन फ्री सामग्री जिसका सेवन न करें

  वेज ग्लूटेन फ्री सामग्री जिसका सेवन न करें
1. गेहूं
2. सूजी (रवा)
3. दलिया
4. मैदा
5. जौ
6. राई

ग्लूटेन युक्त भारतीय शाकाहारी आहार जिसका सेवन न करें

  ग्लूटेन युक्त भारतीय शाकाहारी आहार जिसका सेवन न करें
1. रोटी
2. पराठा
3. रवा डोसा
4. नान
5. कुल्चा
6. उपमा
7. पाव
8. सेव पुरी
9. समोसा
10. पापडी
11. मठरी
12. पेस्ट्री
13.  केक
14. बर्गर
15. बिस्कुट
16. कुकीज़
17. पास्ता
18. नूडल्स
19. ब्रेड
20. पिज़्ज़ा

नीचे दिए गए हमारे ग्लूटेन मुक्त भारतीय शाकाहारी व्यंजनों और अन्य ग्लूटेन मुक्त लेख पढें।

ग्लूटेन मुक्त भारतीय शाकाहारी व्यंजनों

ग्लूटेन मुक्त भारतीय सुबह का नाश्ता

ग्लूटेन मुक्त भारतीय शाकाहारी व्यंजनों

ग्लूटेन मुक्त भारतीय डेसर्टस्, मिठाइयाँ

ग्लूटेन मुक्त पराठे

ग्लूटेन मुक्त रोटी

ग्लूटेन मुक्त भारतीय नाश्ता

Show only recipe names containing:
  

Goto Page: 1 2 3 4 5 
Aloo Methi in Hindi
 by तरला दलाल
आलू मेथी की सब्जी | आलू मेथी की सूखी सब्जी | पंजाबी आलू मेथी की रेसिपी | aloo methi recipe in hindi language | with 16 amazing images. आलू मेथी एक रोज़ का न ....
Oats and Mixed Nuts Ladoo ( Healthy Laddu) in Hindi
 by तरला दलाल
ओट्स लड्डू रेसिपी | ओट्स एण्ड मिक्स्ड नट्स लड्डू | हेल्दी ओट्स लड्डू | oats ladoo in hindi language | with 20 amazing images. मीठा पसंद करने वालों के लिए खास व्यंजन, यह
Corn Sev Puris (  Gluten Free) in Hindi
 by तरला दलाल
अपने बच्चों को ग्लुटेन मुक्त आहार में चाट से दूर ना रखें- लेकिन उन्हें इन मकई से बनी पुरी के उपर रंग-बिरंगी मकई की टॉपिंग, टमाटर की चटनी और सेव का आनंद लेने दें! इस पुरीयों को पहले से बनाकर हवा बन्द डब्बे में रखें और ज़रुरत होने पर झटपट इस नाश्ते को बनाऐं।
Khubani ka Meetha, Hyderabadi Apricot and Custard Dessert Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
खूबानी का मीठा हैदराबादी बिरयानी के बाद परोसने के लिए एक उपयुक्त मिठाई है। खूबानी और कस्टर्ड से बनती यह एक विशिष्ठ मिठाई है। इसमें हल्के से खट्टास की महक वाली मीठी खूबानी की प्युरी में इलायची और केसर जैसे भारतीय मसालों का समावेश है और इसे मलाइदार वैनिला कस्टर्ड पर परोसा जाता है। कुरकुरे सूके म ....
Gluten Free Jowar Chocolate Sponge Cake in Hindi
 by तरला दलाल
ग्लूटन-फ्री चॉकलेट स्पोंज केक | ग्लूटेन-फ्री ज्वार चॉकलेट स्पोंज केक | भारतीय ग्लूटन-फ्री चॉकलेट केक | Gluten Free Jowar Chocolate Sponge Cake recipe in hindi | यहाँ भारतीय के लिए एक ....
Gluten-free Pasta in Tomato Sauce in Hindi
 
by तरला दलाल
डरम गेहूं से बने पास्ता ग्लूटेन असहनशील के लिए सख्त मना है। लेकिन आजकल ग्लूटेन मुक्त पास्ता बाज़ार में मिलने लगा है, जिसे यहाँ स्वादिष्ट टमॅटो सॉस में बनाया गया है, जो आपको ज़रुर पसंद आएगा।
Gavarfali ki Subzi ( Healthy Subzi) in Hindi
 by तरला दलाल
विपरीततया, पारंपरिक सब्ज़ीयों को आदुनिक तरीकों से बनाया जा सकता है। लेकिन, कभी-कभी पुराने पसंदिदा तरीके हमेशा सबका पहला चुनाव होते हैं! समय इस गवारफल्ली की सब्ज़ी की ना ही खुशबु और ना ही स्वाद को धुंधला कर सकती है…यह एक आसानी से बनने वाली सब्ज़ी है, जहाँ गवारफल्ली को दही आधारित करी में पकाया गया है। ....
Carrot Cucumber and Rajma Salad in Mint Dressing in Hindi
 by तरला दलाल
गाजर ककड़ी और राजमा सलाद रेसिपी | हेल्दी हाई प्रोटीन सलाद | वजन घटाने के लिए स्वस्थ सलाद | कॅरट कुकुम्बर एण्ड राजमा सलाद इन मिन्ट ड्रेसिंग | carrot cucumber and rajma Salad ....
Garlic Roti  (  Gluten Free Recipe) in Hindi
Recipe# 38600
25 Apr 24

 by तरला दलाल
लहसुन की रोटी रेसिपी | स्वस्थ लहसुनी रोटी | ग्लूटेन मुक्त लहसुन की रोटी | लहसुन की रोटी रेसिपी हिंदी में | garlic roti recipe in Hindi | with 15 amazing images. ....
Cabbage Foogath in Hindi
 by तरला दलाल
गोभी फूगथ रेसिपी | गोआ स्टाइल गोभी फूगथ | नारियल के साथ स्वस्थ गोभी की सब्जी | cabbage foogath recipe in Hindi | with 12 amazing images. गोभी फूगथ गोभी और कुछ म ....
Golpapdi (  Gluten Free) in Hindi
 by तरला दलाल
ज्वार का आटा, सोया का आटा और चावल के आटे का प्रयोग कर, इन स्वादिष्ट गेहूं के आटे से बने मीठे व्यंजन को ग्लुटेन मुक्त बनाया जा सकता है। इन्हें पहले से बनाकर रखें और हवा बन्द डब्बे में संग्रह करें, जिससे आप भूख लगने पर या जब आपका कुछ मीठा खाने का मन करे, इसे झटपट खा सकते हैं।
Chatpata Rajma Wrap (  Gluten Free Recipe) in Hindi
 by तरला दलाल
क्या आप यह सोच रहें कि प्रोटीन से भरपुर राजमा को अपने बच्चों को कैसे खिलाऐं? उन्हें स्वादिष्ट राजमा से बने भरवां मिश्रण के साथ चावल से बने रोल्स् परोसें,साथ ही उपर दही से बनी ड्रेसिंग डालें और देखें कि कैसे वह इसका मज़ा लेते हैं। रोटी को परोसने से तुरंत पहले ही बनाऐं जिससे वह रबर जैसी ना हो जाए।
Jowar Banana Sheera (  Gluten Free Recipe) in Hindi
Recipe# 38641
16 Apr 23

 by तरला दलाल
इन स्वादिष्ट शीरे में, गेहूं के आटे और सूजी को ज्वार के आटे से बदला गया है। केले इसमें ज्वार के आटे के फीके स्वाद को संतुलित बनाते हैं। इस शीरे को बनाकर तुरंत परोसें, जिससे इसमें डल्ले ना बने। इस व्यंजन को जितना हो सके, परोसने के समय ही बनाऐं।
Jowar Methi Roti, Healthy Jowar Methi Paratha in Hindi
 by तरला दलाल
ज्वार मेथी रोटी रेसिपी | मसाला मेथी ज्वार की रोटी | ज्वार मेथी पराठा हेल्दी नाश्ता | वजन घटाने के लिए ज्वार मेथी की रोटी | jowar methi roti in Hindi | with 17 amazin ....
Jowar Roti in Hindi
Recipe# 41569
07 Nov 21

 by तरला दलाल
ज्वार रोटी | ज्वार की रोटी | पौष्टिक ज्वार रोटी | jowar roti recipe in hindi | with amazing 12 photos ज्वार रोटी एक अखमीरी
Jowar Date and Cashewnut Cookie (  Gluten Free Recipe) in Hindi
 
by तरला दलाल
इन स्वादिष्ट और पौष्टिक खजूर और काजू से बनी कुकीस् से अपने बच्चे की कुछ मीठा खाने की इच्छा को पुरा करें! यह लौहतत्व भरपुर मीठा व्यंजन आपके बच्चे के स्वास्थ के साथ-साथ उनके मस्तिष्क के कार्य को भी स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इन कुकीस् में मैदा की जगह संपूर्ण ज्वार के आटे और सोया के आटे का प्रयोग किया ....
Dahiwali Paneer Subzi in Hindi
 by तरला दलाल
आपने बहुत से पनीर से बनी सब्ज़ीयाँ खाकर देखी होंगी, लेकिन अकसर उनका आधार मलाईदार और टमाटर से बना हुआ होता है। पेश है पनीर से बना एक बेहद अलग व्यंजन, जहाँ दही से बने आधार में मिले-जुले मसालों के अनोखे मेल को डाला गया है, जैसे जीरा, कलौंजी, सौंफ, सरसों और मेथी। दहीवाली पनीर सब्ज़ी को अपने पसंद की रोटी ....
Dal Amritsari in Hindi
 by तरला दलाल
दाल अमृतसरी रेसिपी | पंजाबी दाल अमृतसरी | लंगर वाली दाल | dal amritsari recipe in hindi | with 24 amazing images. दाल अमृतसरी, जैसा कि नाम से पता चलता है कि उत् ....
Nachni Paneer Pancake, Ragi Paneer Pancake in Hindi
 
by तरला दलाल
नाचनी पनीर पैनकेक रेसिपी | रागी पनीर पैनकेक | स्वस्थ बाजरा नाचनी पैनकेक | nachni paneer pancake in Hindi | with 28 amazing images. नाचनी पनीर पैनकेक रेसिपी |
Nachni Roti, Ragi Roti, How To Make Ragi Roti in Hindi
 
by तरला दलाल
नाचनी रोटी रेसिपी | रागी रोटी | रागी रोटी कैसे बनाये | रागी पराठा | रागी सब्जी पराठा | nachni roti recipe in hindi | with 30 amazing image ....
Neem Juice in Hindi
 by तरला दलाल
नीम का जूस की रेसिपी | पौष्टिक नीम का रस | वजन घटाने नीम का रस | नीम का जूस कैसे बनाएं | neem juice recipe in hindi | with 8 amazing images. जीवन कड़वी-मीठी य ....
Paneer Pakoda, Punjabi Paneer Pakora Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
पनीर पकोड़ा रेसिपी | पंजाबी पनीर पकोड़ा | पनीर पकोड़ा बनाने की विधि | paneer pakoda recipe in hindi | with 28 amazing images. पंजाब भर में अगर आप यात्रा करें तो इस राज्य के एक स्वादिष् ....
Palak Paneer Roti  (  Gluten Free Recipe ) in Hindi
Recipe# 38086
10 Jun 22

 by तरला दलाल
पालक पनीर रोटी रेसिपी | ग्लूटेन फ्री पालक पनीर रोटी | लस मुक्त रोटी | स्वस्थ पालक पनीर पराठा | बिना गेहूं के पालक पनीर रोटी | palak paneer roti i ....
Dry Pasta Jar Snack, Gluten Free Recipe in Hindi
Recipe# 38639
14 Apr 15

 by तरला दलाल
बच्चे इस करारे व्यंजन को मज़े से खाऐंगे, जहाँ आधे उबले हुए ग्लूटेन मुक्त पास्ता को तला गया है और खुशबुदार मिले-जुले हर्बस् के साथ मिलाया गया है। विभिन्न प्रकार के पास्ता के आकार और रंग से इसे बनाकर देखें, केवल इस बात का ध्यान रखें कि आपने पास्ता को बहुत ज़्यादा उबाला नहीं है, जिससे वह तलते समय टूट स ....
Goto Page: 1 2 3 4 5 
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Passowrd?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Are you sure you want to delete this review ?