तले हुए ब्रेड क्रुटौन्स् ( Fried bread croutons )
Last Updated : Oct 10,2022


ब्रेड क्रुटौन्स् क्या है ? ग्लॉसरी, ब्रेड क्रुटौन्स् का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी 
Viewed 10578 times

तले हुए ब्रेड क्रुटौन्स् क्या है?


किसी भी प्रकार के ब्रेड को टुकड़ो मे काटकर, टोस्ट कर, बुरा कर या अवन मे सूखा कर ब्रेड क्रुटौन्स् बनाये जाते है। कभी-कभी, क्रुटौन्स् को तला भी जाता है। क्रुटौन्स् बनाने के लिये अक्सर सफेद ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, गेहूँ कि ब्रेड, फ्रेंच बैगेट, फोकाशिया ब्रेड, गार्लिक ब्रेड आदि का प्रयोग किया जाता है।

क्रुटौन्स् बनाते समय, ब्रेड के स्लाईस को पहले थोड़े से तेल या स्वाद वाले मक्ख़न जैसे गार्लिक बटर या हर्ब बटर से ब्रश किया जाता है। इसके बाद ब्रेड को समान आकार के टुकड़ो मे काटकर पहले से गरम अवन में बेक कर पुरी तरह सुखाया जाता है। ब्रेड क्रुटौन्स् सादे या स्वाद भरे हो सकते है। ब्रेड क्रुटौन्स् का स्वाद बढ़ाने के लिये पिसी हुई प्याज़, मदरासी प्याज़, लहसुन, मिक्सड हर्ब, कैयेन पैपर आदि का प्रयोग किया जाता है।

ब्रेड क्रुटौन्स् बाज़ार मे आसानी से मिलते है, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। वास्तव मे यह बचे हुए ब्रेड को लंबे समय तक संग्रह करने का अच्छा तरीका है।

घर पर ब्रेड क्रुटौन्स् बनाने के लिये, इस आसान विधी का पालन करेः
• अवन को 300°फ के तापमान पर पहले से गरम करे। हर्ब को जैतून के तेल के साथ मिालकर प्रत्येक ब्रेड स्लाईस पर दोनो तरफ लगा ले।
• सभी स्लाईस को एक के उपर एक रखकर अपनी ज़रुरत अनुसार टुकड़ो मे काट ले।
• टुकड़ो को बेकिंग ट्रे मे रखकर उनके करारे और सूखने तक बेक कर लें। इस विधी मे लगभग 30-45 मिनट का समय लगता है, जो ब्रेड के टुकड़ो के आकार और मोटाई पर निर्भर करता है।
• पुरी तरह ठंडा कर हवा बंद डब्बे मे रखें। उसी हफ्ते के अंदर प्रयोग करने कि कोशिश करें।

तले हुए ब्रेड क्रुटौन्स् चुनने का सुझाव (suggestions to choose fried bread croutons, tale hue bread croutons)


• बाज़ार से खरीदने पर, अच्छे ब्रेंड से चुने।
• उत्तपादन, समापन और पैकिंग के दिनाँक कि जाँच कर लें।
• घर पर ब्रेड क्रुटौन्स् बनाते समय आप एक दिन पुरानी ब्रेड चुन सकते है। यह ज़रुरी नही है कि ब्रेड ताज़ी हो।

तले हुए ब्रेड क्रुटौन्स् के उपयोग रसोई में (uses of fried bread croutons, tale hue bread croutons in cooking)


• ब्रेड क्रुटौन्स् का प्रयोग अक्सर सूप सजाने के लिये किया जाता है जैसे क्रीम ऑफ टमॅटो सूप। इस बात का ध्यान रखें कि आप ब्रेड क्रुटौन्स् को सूप मे परोसने के तुरंत पहले डाले कयोंकि यह गल सकते है।
• सूप का स्वाद और भी बढ़ाने के लिये आप स्वाद भरे ब्रेड क्रुटौन्स् का प्रयोग भी कर सकते है।
• करारे क्रुटौन्स् का प्रयोग बिरयानी को सजाने के लिये भी किया जा सकता है।
• ब्रेड क्रुटौन्स् का प्रयोग सलाद जैसे सीज़र सलाद मे भी किया जाता है। सीज़र सलाद बनाने के लिये, रौमेन लैट्यूस, पारमेसान चीज़, नींबू का रस, जैतून का तेल, काली मिर्च आदि को मिला लें और परोसने के तुरंत पहले ब्रेड क्रुटौन्स् मिलायें।
• अगर ज़्यादा ब्रेड क्रुटौन्स् बन गये हो तो उन्हे पिसकर ब्रेड क्रम्ब्स बनाकर सूखी जगह पर रखा जा सकता है।

तले हुए ब्रेड क्रुटौन्स् संग्रह करने के तरीके 


• ब्रेड क्रुटौन्स् को हवा बंद डब्बे मे रखकर सूखी जगह पर रखें क्योंकि नमी से यह खराब हो सकते है।
• सफ्ते भर के अंदर इसे प्रयोग कर ले।


टोस्टेड ब्रेड क्रुटौन्स् (toasted bread croutons)



Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews