मेनु

ब्राउन ब्रेड़ बन ( Brown Bread Buns ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + ब्राउन ब्रेड़ बन रेसिपी ( Brown Bread Buns ) | Tarladalal.com

Viewed: 4232 times

अन्य नाम

ब्राउन ब्रेड रोल्स्, ब्राउन ब्रेड डिनर रोल्स्

वर्णन

ब्राउन ब्रेड बन विशिष्ट रुप से छोटे गोल ब्रेड होते हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सामग्री का स्वाद भरा हुआ होता है। यह अकसर संपूर्ण अनाज के आटे जैसे गेहूं या राई का आटे से बनते हैं और इन्हें रंग प्रदान करने के लिए मोलासस्, कॉफी या कॅरैमल का प्रयोग किया जा सकता है। गेहूं के ब्रॉन और अंकुर- जो रेशांक के लिए ज़रुरी पौषण तत्व हैं- इन ब्राउन ब्रेड बन में बने रहते हैं जो स्वास्थ के आधार पर इन्हें सफेद ब्रेड से ज़्यादा पौष्टिक बनाते हैं।

बन गुंबज आकार के होते हैं और इनके नीचे का भाग चपटा होता है और गुंबज पर हलके भुरे रंग की परत होती है। आम तौर पर अनुमान के विपरित, यह ज़रुरी नहीं है कि ब्राउन ब्रेड बन स्वाद में मीठे हो। यह नमकीन भी हो सकते हैं और इन्हें सादा या भरवां मिश्रण के साथ बेक किया जा सकता है। नमकीन ब्रेड बन को अकसर सूप के साथ परोसा जाता है।

ब्राउन ब्रेड बनाने के लिए परयोग किये जाने वाली आम सामग्री है संपूर्ण नाज का आटा, शक्कर, अंडे (ऐच्छिक), मक्ख़न या वसा और खमीर। आटे में खमीर आने और आटे के फूलने के बाद इनके छोटे गोले बनाये जाते हैं, एग वॉश या मिल्क वॉश लगाकर बेक किये जाते हैं। बन लंबे और पतले, छोटे और गोल या यह विभिन्न आकार के हो सकते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के मसालों या अन्य सामग्री का स्वाद भी भरा जा सकता है।

चुनने का सुझाव

• खरीदने से पहले, इस बात का ध्यान रखें कि यह ताज़े हों; जिसका अनुमान आप ब्रेड बन की खुशबु और परत से लगा सकते हैं।

• साथ ही उत्पादन, समापन और पैक करने के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• मीठे या नमकीन ब्रेड बन पर मक्ख़न लगाकर इन्हें नाश्ते में परोसा जा सकता है।

• नमकीन ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर मिनी बर्गर का आधार बनाऐं।

• आप ब्रेड बन को बीच से स्लाईस कर, फ्रेश क्रीम या मक्ख़न के साथ अपना पसंदिदा जैम लगाकर, मशहुर बन-बटर-जैम का पौष्टिक विकल्प बना सकते हैं!

संग्रह करने के तरीके

• ब्राउन ब्रेड को ताज़ा खाना बेहतर होता है।

• फिर भी, आप बचे हुए बन को प्लास्टिक फिल्म में लपेटकर, ब्रेड बॉक्स् में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं। कोशिश कर जितनी जल्दी हो सके इसका प्रयोग कर लें।

स्वास्थ्य विषयक

• वजन कम करने वालों को या स्वास्थ के प्रति सजक को ब्राउन ब्रेड बन चुनना चाहिए, कयोंकि इनमें सफेद ब्रेड की तुलना में, कॅलरी की मात्रा कम होती है और यह आपका पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं (इनमें प्रस्तुत रेशांक की मात्रा के कारण)।

• ब्राउन ब्रेड बन में भरपुर मात्रा में रेशांक होता है और यह कुछ बिमारी की आशंका कम करने में मदद करते हैं, जैसे कब्ज़ आदि। साथ ही यह रक्त में शक्करा की मात्रा कम कर, मधुमेह को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

• चूंकी रेशांक एल.डी.एल कलेस्ट्रॉल (खराब कलेस्ट्रॉल) और कुल कलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, गेहूं से बने ब्राउन ब्रेड बन हृदय रोग की आशंका कम करने में मदद कर सकते हैं।

• यह शरीर को पौष्टिक विटामीन, मिनरल और वसा प्रदान कर सकते हैं।

• रात में सोने से पहले ब्राउन ब्रेड बन खाने से यह अच्छी नींद आने में मदद करता है। 


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ