मोंटेरी जैक चीज़़ ( Monterey jack cheese )
Last Updated : Jan 06,2018


मोंटेरी जैक चीज़़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोंटेरी जैक चीज़़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Monterey Jack Cheese in Hindi) Tarladalal.com
Viewed 5397 times

वर्णन
मोंटेरी जैक चीज़ एक अमरीकन हल्का कड़ा चीज़ है जिसे गाय के दूध से बनाया जाता है। इसे सादा बेचा जाता है या फिर कोल्बी चीज़ के साथ मिलाकर, मार्बल चीज़ बनाकर कोल्बी-जैक (या को-जैक मोंटेरी) के नाम से भी बेचा जाता है। इस चीज़ का उतपादन मध्य कॅलीफोरनीया तट में हुआ था, और अब यह संपूर्ण अमरीका द्वारा बनाया जाता है। मोंटेरी जैक के 2 विकल्प मिलते हैं, ताज़ा विकल्प जिसे सूखा जैक कहा जाता है, यह केवल चुनिंदा दिकानों मे मिलता है। दिसरा विकल्प है सोनोमा जैक, जो सनोमा शहर, कॅलीफोरनीया से मिलता है। कुछ उत्पादक हर्बड जैक या पैपर जैक चीज़ बनाने के लिए इसमें हर्ब या तीखे पैपर मिलाते हैं। मोंटेरी जैक को कभी-कभी कोल्बी या अन्य सौम्य अमरीकन चीज़ के साथ भी मिलाया जाता है, जिसे कोल्बी चीज़ कहते हैं। मोंटेरी जैक का सबसे ईच्छित विकल्प है सूखा जैक, जो बेहद पुरा चीज़ होता है और कॅलीफोरनीया के बाहर आसानी से नहीं मिलता। सूखे जैक का स्वाद ज़्यादा मज़ेदार, तेज़ होता है और यह पर्मेसान की तुलना में कसने के लिए काफी सख्त होता है।

कटा हुआ मोंटेरी जैक चीज़़ (chopped monterey jack cheese)
चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। इसे व्यंजन अनुसार बारीक, टेड़े-मेड़े या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।
कसा हुआ मोंटेरी जैक चीज़़ (grated monterey jack cheese)
कसे हुए चीजड के लिए, चीज़ के टुकड़े को हाथ किसनी से कसना पड़ता है। यह कसा हुआ चीज़ छुने में मुलायम होता है और इसका प्रयोग ओ-ग्रेटिन या कैसेरोल जैसे बेक्ड व्यंजन में किया जाता है।
मोंटेरी जैक चीज़़ के टुकड़े (monterey jack cheese cubes)
चीज़ के टुकड़ो को तेड़ रखकर स्लाईस काट लें। चीज़ के स्लाईसस् को एक के उपर रखकर लंबे स्लाईसस् बना लें (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस, बड़े टुकड़ो के लिए 1" स्लाईस)। 1/2 या 1" के तिरछे आकार में काटकर टुकड़े बना लें।
मोंटेरी जैक चीज़़ की पट्टिया (monterey jack cheese strips)
चीज़ के टुकड़े को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों मे काट लें।
बारीक लंबा कटा हुआ मोंटेरी जैक चीज़़ (shredded monterey jack cheese)
चीज़ को श्रेडर में डालकर, अपनी ऊँगलीयों से पतले स्लाईस में अलग-अलग कर लें। इसके अलावा, आप बाज़ार से भी पैक किया हुआ बारीक लंबा कटा हुआ मोंटेरी जैक चीज़ खरीद सकते हैं।
स्लाईस्ड मोंटेरी जैक चीज़़ (sliced monterey jack cheese)
आप चीज़ को स्लाईसर में डाल सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग, व्यंजन अनुसार पतले या मोटे स्लाईस में काट सकते हैं।

चुनने का सुझाव
• मोंटेरी जैक चीज़ का चुनाव करते समय, मुलायम, समान रंग वाला चींज़ चुनें जिसमें किसी भी प्रकार के दरार या रंग में बदलाव ना हो।
• यह चीज़ जल्दी खराब होने वालों में से एक है, इसलिए इसका प्रयोग जल्द से जल्द कर लें।
• अगर सूखे जैक मिला जाए को लंबे समय तक रखा जा सकता है, इस अनोखे चीज़ को ज़रुर खाकर देखें, जो अपने आप में ही एक खास मौके के समान है।
• खरीदने से पहले समपान के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग
• मोंटेरी जैक में उच्च मात्रा में नमी होती है और यह आसानी से पिघल जाता है, इसका स्वाद फीका मक्ख़न जैसा होता है।
• इसके सौम्य से हल्के नमकीन स्वाद के साथ, यह नाश्ते, स्लाईसिंग या मेक्सिकन व्यंजन में पिघलाने के लिए उपयुक्त होता है।
• इसे ताज़ा खायें, पुराने मोंटेरी जैक का प्रयोग पास्ता में पार्मेसान की जगह किय जा सकता है।
• यह अपने आप में नाश्ते के रुप के खाने के लिए या क्रैकर के साथ खाने के लिए एक मशहुर चीज़ है। खासतौर पर यह सूप और सॉस जैसे पिघले हुए व्यंजन में बेहद अच्छा लगता है।
• कुच व्यंजन जिनमें जैक चीज़ का प्रयोग किया जाता है, वह है, मैश्ड पटॅटोस्, शेफर्डस् पाई, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि।
• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस के साथ, गेहूं के ब्रेड के उपर टोस्ट कर, यह चीज़ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
• मोंटेरी चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, औ-ग्रेटिन, फोन्ड्यू आदि में भी मिलाया जा सकता है

संग्रह करने के तरीके
• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।
• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।
• आमतौर पर, मोंटेरी जैसे हल्के सख्त चीजड को 2 हफ्तों तक रखा जा सकता है।

स्वास्थ्य विषयक
• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, यह चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्। कम वसा वाले चीज़ में एक पौष्टिक कमी यह है कि इनमें वसा भरपुर चीज़ की तुलना में अकसर सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है।
• साथ ही, मोंटेरी जैक चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।
• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews